Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिहार में धान रोपनी के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से दो बहनों की मौत; मची चीख-पुकार

    Updated: Sun, 29 Jun 2025 05:56 PM (GMT+05:30)

    कटिहार के कदवा प्रखंड में धान की रोपनी करने गई दो सगी बहनों की बिजली के करंट लगने से मौत हो गई। घटना धनगमा पंचायत के वृन्दाबारी बहियार में हुई। प्यास ...और पढ़ें

    घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज। (जागरण)
    घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज। (जागरण)

    HighLights

    1. कटिहार करंट से दो बहनों की दर्दनाक मौत |
    2. धान रोपनी के दौरान हुआ हादसा |
    3. किसान की लापरवाही से हुआ हादसा |

    संवाद सूत्र, कदवा (कटिहार)। प्रखंड के धनगमा पंचायत के वृन्दाबारी बहियार में धान की रोपनी करने गई दो सगी बहनों की बिजली का करंट लगने की वजह से मौत हो गई है। जबकि दो महिला घायल हो गई हैं।

    जानकारी के अनुसार रविवार को भमरेली वृन्दाबारी निवासी मंजय किष्कु की पुत्री हांजी किष्कु 18 वर्ष एवं जज्जी किष्कु 19 वर्ष अन्य मजदूर के साथ जोबरा साह के खेत मे धान की रोपनी करने गई थी।

    लगभग ढाई बजे प्यास लगने पर मजदूर खेत मे चल रहे मोटर से पानी पीने गई। इसी बीच पानी मे दौर रहे बिजली के करंट की चपेट में आ गई। जिसमें हांजी किष्कु, जज्जी किष्कु, फुलमुनी मुर्मू एवं मोनिका देवी को करंट लग गया।

    मजदूरों की स्थिति नाजुक देख उसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज लाया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों सगी बहन हांजी एवं जज्जी को मृत घोषित कर दिया।

    जबकि गंभीर रुप से घायल फुलकुमारी 18 वर्ष का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं, मोनिका 35 वर्ष का इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है। वह मामूली रुप से जख्मी है।

    घटना के बाद स्वजनों के क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। मृतका बहनों का पिता एवं भाई बाहर के प्रदेश में मजदूरी कर रहा है।

    घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि किसान के लापरवाही की वजह से घटना घटित हुई है। कारण मोटर नंगा तार के संपर्क में था। जिस वजह से पानी में करंट दौर रहा था। इस हृदय विदारक घटना से हर कोई गमगीन नजर आया।

    मृतक के परिजन शव को अस्पताल से घर लेकर चला गया है। इस संबंध में स्थानीय मुखिया दिनेश राय ने घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है ।