यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Katihar News: कटिहार में चल रही थी चेकिंग, पुलिस ने ट्रक की जांच की तो उड़ गए होश; ड्राइवर को खींचकर लाया थाने
Katihar News कटिहार के अमदाबाद में तस्करी के बड़े खेल का खुलासा हुआ है। यहां एक बड़े ट्रक को अमदाबाद थाना के पुअनि सुनील कुमार सिंह ने जब्त किया जिसमे ...और पढ़ें

HighLights
- कटिहार में गौ तस्करी का भंडाफोड़
- पुलिस ने वाहन को किया जब्त
संवाद सूत्र, अमदाबाद(कटिहार)। Katihar News: अमदाबाद प्रखंड के बगुलागढ़ मुख्य सड़क पर से तस्करी के लिए अवैध रूप से ले जा रहे पशुओं से लदे एक बड़े ट्रक को अमदाबाद थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह द्वारा जब्त किया गया। मामले को लेकर थाने में प्राथमिक की दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि तस्कर मधेपुरा से मवेशी को लेकर बंगाल जा रहा था।
दर्ज प्राथमिकी में पुअनी सुनील सिंह ने बताया कि गुरूवार को सुबह करीब 3.30 बजे बगुलागढ़ मुख्य सड़क पर जांच के लिए एक बड़े ट्रक कि तलाशी लेने पर कई मवेशियों को रखा गया था। बताया कि मवेशियों को ठूस कर भरा हुआ था। जिससे वह हिल डोल करने में असमर्थ थे। बताया कि मवेशियों को काफी क्रूरता पूर्वक मवेशियों को ले जाया जा रहा था।
नही था किसी भी प्रकार का कागजात
खबरें और भी
कटिहार जिले में शराब की तस्करी
जिले के फलका थाना अंतर्गत गोपालपट्टी बहियार में शराब तस्कर द्वारा होली में खपाने के लाये 72.450 लीटर अंग्रेजी को फलका पुलिस ने जब्त किया है। जबकि शराब तस्कर मौके पर फरार बताया जाता है। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप व्याप्त है।
मामले में फलका थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि ग्राम गोपालपट्टी में मनीष कुमार पिता सीताराम मंडल ग्राम गोपाल पट्टी थाना फलका जिला कटिहार अपने घर पर रख कर अंग्रेजी शराब बेच रहा है।
प्राप्त सूचना पर मनीष कुमार के घर पर छापामारी किया तो उक्त अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार होने में सफल रहा तथा उनके घर का जब विधिवत तलाशी लिया तो उनके घर से कुल मिलाकर 72.450 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। उक्त मामले में शराब तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।