यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Katihar News: कटिहार में पत्नी को बोरे में बंदकर बेरहमी से पीटा, मामा ने खोले राज
कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र में सुलोचनी देवी नामक एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि उसके पति संदीप ऋषि ने बोरे में बंदकर उसे ...और पढ़ें

HighLights
- पत्नी की संदिग्ध मौत, पति पर आरोप
- बोरे में बंद कर पीटा, हत्या का शक
- पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
संवाद सूत्र, गेड़ाबाड़ी(कटिहार)। कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर पंचायत के वार्ड चार में सोमवार को एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान सुलोचनी देवी के रूप में हुई है।
इसका विवाह नौ वर्ष पूर्व संदीप ऋषि के साथ हुआ था। मृतका को एक आठ वर्षीय पुत्र है।