Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कटिहार पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह की 4 महिलाओं को किया गिरफ्तार, चोरी हुए बच्चे के साथ एक लाख रुपये भी किए बरामद

    Updated: Fri, 17 May 2024 09:36 PM (IST)

    बिहार के कटिहार में पुलिस ने एक बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह की चार महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ् ...और पढ़ें

    बच्चा चोर गिरोह के बारे में जानकारी देते एसडीपीओ धमेंद्र कुमार।(जागरण फोटो)
    बच्चा चोर गिरोह के बारे में जानकारी देते एसडीपीओ धमेंद्र कुमार।(जागरण फोटो)

    HighLights

    1. कटिहार में बच्चा चोर गिरोह की चार महिला सदस्य गिरफ्तार, बच्चा भी बरामद
    2. आधार कार्ड बनाने के क्रम में कोढ़ा पीएचसी से डेढ़ वर्षीय बालक हो गया था गायब
    3. बेचने के एवज में लिए गए एक लाख रुपये भी बरामद, ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय है गिरोह

    संवाद सूत्र, कोढ़ा,/गेड़ाबाड़ी (कटिहार)। बिहार के कटिहार में कोढ़ा थाना पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार महिला सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।

    महिलाओं के पास से चोरी हुआ बच्चा और उसे बेचने के एवज में लिए गए एक लाख रुपये भी मिले।  यह गिरोह ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय था। इसके सदस्ये बच्चा चोरी कर उसे मोटी रकम लेकर दूसरों के हाथ बेच देते थे।

    मामले के संबंध में एसडीपीओ-2 धर्मेंद्र कुमार ने बताया ने बताया कि 16 मई को सूचना मिली थी कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) कोढ़ा से डेढ़ वर्ष का बालक गायब हो गया।

    इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोढ़ा थानाध्यक्ष नंदकिशोर सहनी के नेतृत्व में पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मामले की छानबीन की।

    एसडीपीओ ने बताया कि बच्चे की मां से पूछताछ करने पर पता चला कि वह बच्चे का आधार कार्ड बनाने पीएचसी आई थी। उसके पीछे लाइन में चार महिलाएं भी थीं। छानबीन के क्रम में महिला सोहागी खातून, जरीना खातून, मनवारा खातून और प्रभावती देवी की पहचान हुई।

    पुलिस ने चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार

    पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। सोहागी खातून और मनवारा खातून की मिलीभगत से जरीना खातून ने प्रभावती देवी को एक लाख रुपये में बच्चा बेच दिया था।

    थानाध्यक्ष ने क्या कहा?

    थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्चे को बरामद कर चारों महिला आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने एक लाख रुपये भी बरामद किए हैं।

    यह भी पढ़ें: Lok sabha Election 2024: 'पांच किलो अनाज नहीं, रोजगार की व्यवस्था करे सरकार', तेजस्वी यादव संग चुनाव प्रचार कर रहे मुकेश सहनी ने और क्या कहा, पढ़ें इंटरव्यू

    'मोदीजी और नीतीश की जोड़ी राम-लक्ष्मण जैसी... चिराग पासवान हनुमान', चुनाव और बिहार की सियासत पर खुलकर बोले मंत्री अशोक चौधरी, पढ़ें Interview

    Nitish Kumar: भरी सभा में नीतीश कुमार ने मानी गलती, कहा- अब आगे ऐसा नहीं होगा, मुसलमानों से कह दी बड़ी बात