Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के कटिहार में बवाल, DM ऑफिस के बाहर छात्रों पर लाठीचार्ज; पत्थरबाजी में सदर CO घायल

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 01:56 PM (GMT+05:30)

    कटिहार में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया, जिसके बाद पुलिस ने समाहरणालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन ...और पढ़ें

    HighLights

    1. दिल्ली जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन।

    2. कटिहार समाहरणालय के मुख्य द्वार पर पुलिस का लाठीचार्ज।

    3. छात्रों ने शहीद चौक से डीएम कार्यालय तक मार्च निकाला।

    जागरण संवाददाता, कटिहार। बिहार के कटिहार जिले में गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में छात्रों (Katihar Students Protest) ने डीएम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने डीएम ऑफिस का गेट जाम करने की कोशिश की और समाहरणालय को घेरने का भी प्रयास किया।

    इस दौरान पुलिस ने बल का प्रयोग (लाठीचार्ज) किया और प्रदर्शनकारियों को पीछे खदेड़ा। प्रदर्शनकारियों के बीच कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी, जिसमें सदर सीओ सोनू भगत के घायल होने की सूचना है।

    वहीं, पुलिस की लाठीचार्ज में चार से पांच छात्रों के भी घायल होने की सूचना है। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

    पुलिस ने लिया एक्शन, कई लोग हिरासत में

    समाहरणालय में प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव करने के मामले को लेकर कई लोग हिरासत में लिए गए हैं। डीएम-एसपी ने मोर्चा संभालते हुए विभिन्न चौक-चौराहे का निरीक्षण किया।

    अधिकारियों ने कहा कि इस प्रदर्शन में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा महौल गड़बड़ करने की नीयत से पथराव किया गया है। पुलिस ने इन लोगों को खदेड़ दिया है। फुटेज के आधार पर ऐसे लोगों को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रशासन ने यह भी बताया कि प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति भी नहीं ली गई थी।

    क्या बोले कटिहार डीएम?

    छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर डीएम आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि यदि कोई असंतुष्ट है, तो वे संवैधानिक और कानूनी माध्यमों से अपने विचार रख सकते हैं। यदि कोई सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है या बिना अनुमति के गैरकानूनी तरीके से विरोध प्रदर्शन करता है, तो निश्चित रूप से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

    WhatsApp Image 2026-07-23 at 1.44.37 PM

    छात्रों ने शहीद चौक से डीएम ऑफिस तक निकाला मार्च

    बता दें कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में छात्रों ने शहीद चौक से समाहरणालय तक पैदल मार्च निकाला। समाहरणालय पहुंचकर छात्रों ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-07-23 at 1.44.38 PM

    प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। समाहरणालय के दोनों मुख्य द्वार बंद कर दिए गए थे, जबकि गेट के बाहर यातायात डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस बल तैनात रही।

    WhatsApp Image 2026-07-23 at 1.44.39 PM

    पुलिस द्वारा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की गई। वहीं, रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रही। हालांकि, मार्च के दौरान डीएम ऑफिस के बाहर स्थिति तनावपूर्ण बन गई और पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा।

    WhatsApp Image 2026-07-23 at 1.44.39 PM (1)