विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कटिहार के छात्र राहुल ने दिल्ली में चमकाया नाम, इंस्पायर मानक की राष्ट्रीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया अपना मॉडल

Published: Sun, 25 Oct 2026 10:35 AM (IST)

कटिहार के हसनगंज स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र राहुल कुमार ने दिल्ली में आयोजित इंस्पायर मानक राष्ट्रीय प्रदर्शनी ...और पढ़ें

विद्यालय में राहुल का स्वागत करते शिक्षक व शिक्षिका। जागरण

विद्यालय में राहुल का स्वागत करते शिक्षक व शिक्षिका। जागरण

HighLights

  1. राहुल कुमार ने इंस्पायर मानक प्रदर्शनी में मॉडल दिखाया।

  2. उनके मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया।

  3. बिहार शिक्षा मंत्री ने राहुल को सम्मानित किया।

संवाद सूत्र, हसनगंज (कटिहार)। कटिहार जिले के हसनगंज प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र राहुल कुमार ने राष्ट्रीय पटल पर अपनी विज्ञान और रचनात्मक प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

इंस्पायर मानक योजना (Inspire Award MANAK) के तहत आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता में भाग लेने दिल्ली पहुँचे राहुल ने राजधानी के प्रगति मैदान में अपने नवोन्मेषी मॉडल का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनी के दौरान उनके मॉडल को देखने के लिए देश भर से लोग पहुँचे और हजारों दर्शकों व विशेषज्ञों ने राहुल की इस अनूठी सोच की जमकर सराहना की।

इस राष्ट्रीय सफलता के बाद जब राहुल वापस अपने गृह राज्य लौटे, तो बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री द्वारा उन्हें व अन्य प्रतिभागी छात्रों को विशेष रूप से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत, मेंटर शिक्षक का भी अभिनंदन

दिल्ली से लौटने पर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, हसनगंज के परिसर में राहुल कुमार का शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान राहुल के मार्गदर्शक यानी मेंटर शिक्षक राकेश कुमार का भी माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।

विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान राहुल ने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रदर्शनी से जुड़े अपने रोमांचक अनुभव सहपाठियों के साथ साझा किए।

उन्होंने अपने साथी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपनी छिपी हुई प्रतिभा को निखारें, नई चीजें सीखने का प्रयास करें और एक स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर लगातार आगे बढ़ें।

विद्यालय परिवार और शिक्षा विभाग में खुशी की लहर

विद्यालय के प्रधानाध्यापक पवन कुमार भगत ने राहुल की इस गौरवपूर्ण सफलता पर गहरी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विद्यालय के इतिहास का एक स्वर्णिम पल बताया।

उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थियों को सही समय पर उचित मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिले, तो वे सीमित संसाधनों के बावजूद राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धियाँ हासिल कर सकते हैं।

बता दें कि दिल्ली में आयोजित इस प्रतिष्ठित आयोजन के दौरान छात्र राहुल कुमार के साथ-साथ उनके मेंटर शिक्षक राकेश कुमार और विद्यालय को भी सहभागिता व उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। राहुल की इस शानदार उपलब्धि पर जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों, क्षेत्र के सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने प्रसन्नता जाहिर की है।

यह भी पढ़ें- विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने से बढ़ी परेशानी, रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें; भागलपुर-कटिहार के बीच मिलेगी राहत

यह भी पढ़ें- कटिहार में भाषण के दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, मंच पर आया चक्कर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।