विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोहरे के कारण महानंदा, अवध असम समेत कई ट्रेनों पर ब्रेक; 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला

Published: Thu, 22 Oct 2026 07:45 PM (IST)

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने कटिहार रेल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों को घने कोहरे के कारण 1 दिसंबर 2026 ...और पढ़ें

1 दिसंबर से 28 फरवरी तक कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला

1 दिसंबर से 28 फरवरी तक कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला

HighLights

  1. घने कोहरे के कारण कटिहार रेल मंडल की ट्रेनें प्रभावित।

  2. 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक परिचालन प्रभावित।

  3. यात्री रेलवे हेल्पलाइन 139 पर ट्रेन की स्थिति जांचें।

संवाद सहयोगी, कटिहार। सर्दियों में घने कोहरे के मद्देनजर रेल परिचालन सुरक्षित बनाए रखने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने कटिहार रेल मंडल से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद करने और कुछ ट्रेनों के फेरों में कटौती करने का निर्णय लिया है।

यह व्यवस्था 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक प्रभावी रहेगी। इससे बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अनूप कुमार सिंह ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।

निर्धारित दिनों में रद रहने वाली ट्रेनों में डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, कामाख्या-गया एक्सप्रेस और कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस शामिल हैं।

वहीं, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस, न्यू जलपाईगुड़ी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस तथा अवध असम एक्सप्रेस के परिचालन में भी निर्धारित दिनों पर कटौती की जाएगी।

रेलवे प्रशासन ने स्टेशनों पर उद्घोषणा, एसएमएस और पूछताछ काउंटरों के माध्यम से यात्रियों को जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।

यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले रेलवे हेल्पलाइन 139, एनटीईएस ऐप या आधिकारिक रेलवे माध्यमों से अपनी ट्रेन का शेड्यूल अवश्य जांच लें।

यह भी पढ़ें- त्योहारों पर बक्सर से दिल्ली-पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, चेक करें ट्रेन का पूरा शेड्यूल

यह भी पढ़ें- छठ-दीवाली पर रक्सौल लौटना हुआ मुश्किल, ट्रेनों में 'नो-रूम', कन्फर्म टिकट के लिए मारामारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।