Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कटिहार स्टेशन पर RPF जवान ने चलती ट्रेन से गिरती महिला को बचाया, बड़ा हादसा टला

    Updated: Mon, 11 May 2026 04:46 PM (IST)

    कटिहार रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ कॉन्स्टेबल अमित ने अपनी सतर्कता और बहादुरी से एक महिला यात्री की जान बचाई। ...और पढ़ें

    कटिहार स्टेशन पर आरपीएफ जवान ने चलती ट्रेन से गिरती महिला को बचाया

    कटिहार स्टेशन पर आरपीएफ जवान ने चलती ट्रेन से गिरती महिला को बचाया

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, कटिहार। कटिहार रेलवे स्टेशन (Katihar Railway Station) पर साेमवार की आरपीएफ जवान की सतर्कता और बहादुरी ने एक महिला यात्री को चलती ट्रेन के नीचे आने से बचा लिया। घटना तड़के करीब 4:45 बजे की बताई जा रही है।

    सिलीगुड़ी इंटरसिटी कटिहार स्टेशन से चल चुकी थी और धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही थी। इसी दौरान एक महिला यात्री ने चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया। संतुलन बिगड़ते ही वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच बने गैप की ओर खिंचने लगी।

    आरपीएफ कॉन्स्टेबल ने दिखाई बहादुरी

    यह देख मौके पर मौजूद यात्रियों की सांसें थम गईं। इसी बीच ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कॉन्स्टेबल अमित ने तत्परता दिखाते हुए बिना समय गंवाए महिला की ओर दौड़ लगा दी।

    उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना महिला को पकड़कर सुरक्षित प्लेटफॉर्म की ओर खींच लिया। यदि कुछ सेकेंड की भी देरी होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

    महिला यात्री ने बताया कि वह गलती से मालदा पैसेंजर की जगह सिलीगुड़ी इंटरसिटी ट्रेन में चढ़ गई थी। ट्रेन चलने के बाद घबराहट में उसने उतरने की कोशिश की, जो लगभग जानलेवा साबित हो सकता था।

    आरपीएफ कॉन्स्टेबल अमित की बहादुरी और सूझबूझ की रेल अधिकारियों सहित यात्रियों ने जमकर सराहना की है।