विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कटिहार में पूर्व पति पर महिला को खंभे से बांधकर पीटने का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

Published: Sat, 22 Aug 2026 07:51 PM (IST)

कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में एक महिला को खंभे से बांधकर पीटने और कपड़े फाड़ने का आरोप है।

पत्नी की पिटाई। (जागरण)

पत्नी की पिटाई। (जागरण)

HighLights

  1. महिला को खंभे से बांधकर पीटने और कपड़े फाड़ने का आरोप।

  2. पूर्व पति और परिवार के सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज।

  3. पुलिस ने महिला को मुक्त कराया, आरोपियों की तलाश जारी।

संवाद सूत्र, सालमारी (कटिहार)। आजमनगर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में एक महिला के साथ मारपीट कर खंभे से बांधने और कपड़े फाड़कर अमानवीय व्यवहार किए जाने का कथित वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला चर्चा में है।

दैनिक जागरण प्रसारित वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस मामले में पीड़िता ने रामपुर निवासी पूर्व पति मो. नाहिद समेत उसके परिवार के अन्य सदस्यों के विरुद्ध आजमनगर थाने में आवेदन देकर मारपीट व प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

पीड़िता के अनुसार पूर्व पति मो. नाहिद ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उसके कपड़े फाड़ दिए गए और उसे खंभे से बांधकर काफी देर तक पीटा गया।

प्यास लगने पर पानी मांगने के बावजूद पानी नहीं देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना की सूचना गांव के एक व्यक्ति ने डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को खंभे से मुक्त कराया।

इसके बाद उसे रामपुर स्थित ससुराल पहुंचाया गया, जहां स्वजन ने उसका उपचार कराया। जानकारी के अनुसार पीड़िता की शादी करीब छह वर्ष पूर्व मो. नाहिद से हुई थी।

पहले भी दर्ज हुई थी एफआईआर

दोनों के बीच विवाद के कारण वे दूसरी शादी कदमगाछी निवासी संजर आलम से शादी की थी। पूर्व में भी विवाद को लेकर प्राथमिकी दर्ज हुई थी और नाहिद जेल जा चुका है।

पीड़िता का आरोप है कि इसी रंजिश में मौका पाकर उसके साथ घटना को अंजाम दिया गया। उसने बताया कि वर्तमान में उसकी दूसरी शादी कदमगाछी निवासी संजर आलम से हुई है।

थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बिहार के पैक्स अध्यक्ष ध्यान दें! उर्वरक लाइसेंस रिन्यू कराने में अब नहीं होगी तकनीकी डिग्री की बाध्यता