Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खूंखार पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़ा युवक कटिहार से गिरफ्तार, IB-ATS ने नाकाम की बड़ी साजिश

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 08:53 PM (IST)

    कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र से मोहम्मद अहद नामक युवक को पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर और आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ...और पढ़ें

    कटिहार में पाकिस्तान से जुड़े आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, मोहम्मद अहद गिरफ्तार

    कटिहार में पाकिस्तान से जुड़े आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, मोहम्मद अहद गिरफ्तार

    HighLights

    1. कोढ़ा पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े युवक मोहम्मद अहद को गिरफ्तार किया।

    2. वह आतंकी नेटवर्क से जुड़ा था, भारत में बड़ी साजिश नाकाम।

    3. आईबी, एटीएस, एसटीएफ के सहयोग से यह महत्वपूर्ण गिरफ्तारी हुई।

    संवाद सूत्र, कोलासी (कटिहार)। कटिहार का कथित पाकिस्तान कनेक्शन एक बार फिर सामने आया है। कोढ़ा थाना पुलिस ने पाकिस्तान आधारित गैंगस्टर से संपर्क रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान कोढ़ा थाना क्षेत्र के मूसापुर निवासी मो. आलम के पुत्र मो. अहद के रूप में हुई है।

    पुलिस के अनुसार, जांच में इसके मोबाइल एवं सोशल मीडिया खातों के तकनीकी विश्लेषण में पाया गया कि वह इंस्ट्राग्राम एवं व्हाट्सएप के माध्यम से पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर राना हुनैन के नेटवर्क से जुड़ा है। यह गैंगस्टर आतंकी नेटवर्क सज्जाद भट्टी से जुड़ा बताया गया है। यह इसके संपर्क में था।

    जांच में सामने आया है कि चैट, ऑडियो कॉल एवं सोशल मीडिया के माध्यम से देश विरोधी गतिविधियों, संवेदनशील स्थलों की जानकारी साझा करने तथा आतंकी गतिविधियों से संबंधित सामग्री का आदान-प्रदान किया जा रहा था।

    इस युवक द्वारा सोशल मीडिया पर देश विरोधी, सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने वाली सामग्री का प्रचार-प्रसार, पाकिस्तान आधारित व्हाट्सएप चैनल का लिंक साझा करना और अन्य व्यक्तियों को ऐसे चैनल से जोड़ने का प्रयास किया गया था।

    पुलिस ने कुछ अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी जांच की, लेकिन उनके मोबाइल फोन में आपत्तिजनक गतिविधि नहीं पाई गई। आरोपित के पास से पुलिस एक मोबाइल जब्त किया है।

    बताया है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुसापुर गांव निवासी मो. अहद देश विरोधी एवं आतंकवादी गतिविधि में सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित की। गठित टीम ने छापामारी कर आरोपित को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई आईबी, एटीएस और एसटीएफ को सहयोग रहा।

    पुलिस के अनुसार यह कोई बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था। गौरतलब हो कि कटिहार में पूर्व में भी संदिग्ध आतंकी अथवा सीमा पार नेटवर्क से जुड़े मामलों की जांच विभिन्न एजेंसियां कर चुकी हैं।

    अप्रैल में मनिहारी के नवाबगंज (बालू टोला) से दिल्ली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया था। इससे पहले हसनगंज, बारसोई और बरारी क्षेत्रों में भी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम जांच के सिलसिले में पहुंच चुकी है।

    गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। यह पाकिस्तान के हैंडलर के संपर्क में था तथा भारत में बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था, लेकिन इसके पहले ही आईबी, एटीएस और एसटीएफ के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया। - सुनील कुमार शर्मा, एसडीपीओ-2 सदर

    खबरें और भी