Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    LPG Gas Connection : गैस कनेक्शन बचाने का आखिरी मौका, तुरंत करा लें ये काम; 1 जून से नहीं मिलेगा सिलेंडर

    Updated: Sun, 26 May 2024 04:27 PM (IST)

    LPG Gas Connection Closed गैस उपभोक्ताओं को 31 मई तक फटाफट एक काम करना होगा। यह अनिवार्य है। अगर उपभोक्ता वह काम नहीं कराते हैं तो 1 जून से उनका गैस क ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. उपभोक्ता अपने साथ अधार कार्ड और गैस कार्ड लेकर पहुंचना है
    2. 31 मई तक सभी गैस उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी कराने को कहा गया

    संवाद सूत्र, सेमापुर (कटिहार)। LPG Gas Connection रसोई गैस के सिलेंडर बुक कराने के लिए उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी (E-KYC) कराना जरूरी है। पेट्रोलियम व गैस मंत्रालय के आदेशानुसार, सभी गैस उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी कराने को कहा जा रहा है।

    ई-केवाईसी के लिए डेट लाइन भी निश्चित है। 31 मई तक सभी गैस उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी कराने कहा गया है। 31 मई के बाद ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं का गैस कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं मिल पाएगा।

    यहां करा सकते हैं ई-केवाईसी  

    गैस एजेंसी के एक प्रेापराइटर ने बताया कि पेट्रोलियम व गैस मंत्रालय द्वारा निर्देश प्राप्त है कि वे अपने यहां के उपभोक्ता का 31 मई तक ई-केवाईसी करा लें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता को ई-केवाईसी कराने के लिए एजेंसी के कार्यालय में कर्मी बैठते हैं।

    उन्होंने बताया कि उपभोक्ता अपने साथ अधार कार्ड व गैस कार्ड लेकर आएं तथा अपना ई केवाईसी करा लें।उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी के लिए वह अपने स्तर से सभी उपभोक्ताओं को फोन कर, माईकिंग कर जानकारी दे रहे हैं।

    सुरक्षा को लेकर उपभोक्ता पांच मंत्र अपनाएं

    वहीं, ई-केवाईसी के लिए शिविर भी लगाया जा रहा है। जहां उपभोक्ता अपना ई-केवाईसी करा सके। उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी करा कर उपभोक्ता निश्चिंत होकर गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को लेकर उपभोक्ता पांच मंत्र अपनाएं। इसकी जानकारी समय समय पर कैंप लगाकर दी जाती है।

    सिलेंडर का रेगुलर हमेशा काम हो जाने के बाद नीचे से बंद रखे ।अपने रेगुलर,पाइप का हमेशा जांच करें कहीं लीक हो तो इसकी सूचना तुरंत अपने गैस एजेंसी को दें।

    यह भी पढ़ें-

    Video: रेलवे स्टेशन पर कोच अटेंडेंट की गुंडागर्दी, 30 सेकेंड में 9 बेल्ट मारे; दौड़ा-दौड़ा कर भी पीटा

    KK Pathak के ऑर्डर को भी दिखाया ठेंगा! सख्त निर्देश के बाद शिक्षक नहीं आ रहे बाज, लगातार कर रहे ये काम

    खबरें और भी