Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कटिहार में खूनी वारदात: 2 बार भाग चुके थे प्रेमी जोड़े, फिर बात बढ़ी तो युवती के पिता की पीट-पीटकर हत्या

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 11:42 PM (IST)

    कुरसेला के गोबराही दियारा में प्रेम-प्रसंग को लेकर हुए विवाद में युवक पक्ष के लोगों ने युवती के पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। ...और पढ़ें

    मृत पिता व घायल मां। (जागरण)

    मृत पिता व घायल मां। (जागरण)

    HighLights

    1. प्रेम-प्रसंग विवाद में युवक पक्ष ने युवती के पिता की हत्या की।

    2. कुरसेला के गोबराही दियारा में हुई घटना, पिता की मौत।

    3. हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी।

    संवाद सूत्र, कुरसेला (कटिहार)। कुरसेला थाना क्षेत्र के गोबराही दियारा स्थितघाट टोला बिनटोली (वार्ड संख्या-08) में रविवार देर रात प्रेम-प्रसंग के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

    लड़का पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर युवती के पिता रामानंद महतो की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल होकर अचेतावस्था में हैं।

    ग्रामीणों के अनुसार, स्थानीय युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इससे पूर्व भी दोनों के घर से भागने की दो घटनाएं हो चुकी थीं, हालांकि दोनों बार उन्हें सकुशल वापस लाया गया था।

    रविवार रात इस मामले को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद गहरा गया। आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि लड़का पक्ष के लोगों ने आक्रोश में आकर युवती के घर पर हमला बोल दिया।

    लाठी-डंडों से प्रहार

    हमलावरों ने रामानंद महतो और उनकी पत्नी पर लाठी-डंडों से अंधाधुंध प्रहार किया, जिससे दोनों बुरी तरह लहूलुहान हो गए।

    गंभीर रूप से घायल रामानंद महतो को आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनकी पत्नी की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

    घटना की सूचना मिलते ही गोबराही दियारा स्थित पुलिस कैंप के जवान घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। कुरसेला थाना पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

    देर रात होने और गंगा पार आवागमन की सुगम सुविधा न होने के कारण पुलिस दल को घटनास्थल तक पहुंचने में चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन पुलिस प्रशासन मामले में आवश्यक कार्रवाई की तैयारी में जुटा है।

    यह भी पढ़ें- सीढ़ी के सहारे घर में घुसे डकैत, एयरफोर्स कर्मी की मां को बनाया बंधक; मुजफ्फरपुर में 30 लाख से अधिक की चोरी