Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cyber Crime: पाकिस्तानी साइबर अपराधियों के इशारे पर लोगों को लगाते थे लाखों का चूना, पुलिस ने महिला शातिर सहित 2 को दबोचा

    Updated: Wed, 26 Jun 2024 03:04 PM (IST)

    Cyber Crime News साइबर पुलिस ने पाकिस्तानी साइबर अपराधियों से संपर्क रखने वाले दो साइबर अपराधियों नेस्ताक आलम और ईशा कुमारी को गिरफ्तार किया है। दोनों ...और पढ़ें

    जानकारी देते पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थानाध्यक्ष सदाम हुसैन। (जागरण फोटो)
    जानकारी देते पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थानाध्यक्ष सदाम हुसैन। (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. साइबर अपराधी के पास से विभिन्न बैंक का 16 एटीएम, छह मोबाइल बरामद
    2. दोनों साइबर अपराधी को पटना से साइबर पुलिस ने किया गिरफ्तार
    3. गिरफ्तार साइबर अपराधी में एक युवती भी शामिल

    संवाद सूत्र, कटिहार। पुलिस को साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। साइबर पुलिस की टीम ने पाकिस्तानी साइबर अपराधियों के इशारे पर काम करने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस के मुताबिक, दोनों के पास से ऐसे कई अहम सबूत मिले हैं, जो इस बात की तस्दीक करते हैं कि दोनों पाकिस्तानी साइबर शातिरों के संपर्क में थे।  

    दोनों शातिरों की पहचान पश्चिमी चंपारण के जौकटिया गांव पुराना टोला निवासी नेस्ताक आलम और ईशा कुमारी के रूप में है। दोनों को पटना से गिरफ्तार किया गया है।

    पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थानाध्यक्ष सदाम हुसैन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दोनों साइबर अपराधियों को पटना के कदमकुआं से गिरफ्तार किया गया।

    करोड़ों के ट्रांजैक्शन के भी मिले साक्ष्य

    साइबर अपराधियों के पास से करोड़ाें रुपये के ट्रांजैक्शन के साक्ष्य, सैकड़ों बैक खातों के विवरण और पैन कार्ड बरामद हुए हैं।

    इसके अलावा, सौ से ज्यादा बैंकिग क्यूआर कोड और पाकिस्तानी संपर्क वाले कई वर्चुअल मोबाइल नंबर भी मिले हैं, जिससे पता चलता कि इन अपराधियों का संपर्क पाकिस्तनी साइबर अपराधियों से था और उनके साथ मिलकर साइबर ठगी का काम करते थे।

    इसके अलावा, अपराधियों के पास से छह मोबाइल, आठ हजार रुपये नकद, दो सोने की अंगूठी, चांदी की चेन, स्मार्ट वॉच और कई बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद हुआ है।

    लगातार मिल रही थी ठगी की शिकायत

    उन्होंने कहा कि नियमित रूप से जिले में साइबर अपराधियों द्वारा ठगी की शिकायत मिल रही थी। साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए साइबर पुलिस लगातार कार्रवाई व छापामारी कर रही थी।

    यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में यूट्यूबर की गला रेतकर हत्या से मचा हड़कंप, अपराधियों ने चाकू से किए ताबड़तोड़ 15 वार

    Bihar News: छपरा समेत 5 स्टेशनों पर अब मरीजों को मिलेगी यह सुविधा, इमरजेंसी में यात्रियों को होगी आसानी

    Patna News: पटना में यूपी की महिला के साथ बड़ा धोखा, बाथरूम भेजकर बदमाशों ने कर दिया खेला; वापस लौटते ही उड़े होश