Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Crime: बेरोजगार था युवक, शादी का प्रस्ताव ठुकराया तो आरोपी ने किया लड़की का अपहरण, मामला दर्ज

    By Nirbhay Kumar JhaEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 04:46 PM (IST)

    बिहार के खगड़िया जिले में लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया तो एक युवक ने उसका अपहरण कर लिया। इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। अब वह अपने स ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. कई लोगों पर अपहरण करने का मामला दर्ज
    2. ड्यूटी से लौट रही थी लड़की, आरोपी ने किया अपहरण

    संवाद सूत्र, गोगरी(खगड़िया): बिहार के खगड़िया जिले में गोगरी थानाक्षेत्र के बड़ी चक से एक लड़की का अपहरण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में बड़ीचक निवासी प्रियवर्त सिंह ने गोगरी थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री के अपहरण की जानकारी दी है।

    अपहरण को लेकर सहरसा जिले के भौड़ाहा निवासी संजीव सिंह, बड़ी पसराहा निवासी साजन सिंह, सुभाष सिंह, गंगौर थाना के रामुनिया निवासी संजय सिंह, प्रियदर्शन कुमार आदि को आरोपित किया गया है। कहा गया है कि आरोपितों ने उनकी पुत्री का अपहरण किया है।

    14 सितंबर को किया गया अपहरण

    उन्होंने बताया है कि उनकी पुत्री गोगरी उपस्वास्थ्य केंद्र एवं धनखेता में सीएचओ के पद पर कार्यरत है। आरोपी संजीव सिंह उनकी पुत्री के साथ शादी करने का प्रस्ताव लेकर आया था। जिसे मना कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी बेरोजगार था और कोई काम नहीं करता था, इसलिए उन्होंने शादी कराने से इनकार कर दिया।

    पिता ने आगे बताया कि इस प्रस्ताव को ठुकरा दिए जाने के कारण आरोपियों ने उनकी पुत्री का अपहरण कर लिया है। उन्होंने बताया है कि बीते 14 सितंबर को उनकी बेटी धनखेता से ड्यूटी कर घर वापस लौट रही थी। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'कोई बिहार के बारे में अंट-संट कुछ भी बोलता है', पत्रकार के एक सवाल का जवाब देते हुए भड़क गए CM नीतीश कुमार

    इसी क्रम में उसका अपहरण किया गया। मामले में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा की आवेदन दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।