Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Flood News: रफ्तार में नदियां, बिहार के इस जिले में बढ़ा बाढ़ का खतरा; ये है विभाग की तैयारी

    By Amit Jha Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Thu, 27 Jun 2024 04:17 PM (IST)

    बिहार के एक जिले में बाढ़ का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। नदियों में जलस्तर भी निरंतर बढ़ रहा है। कुछ सड़कों पर पानी लगने की वजह से आवागमन में प्रभवित हुआ है। ...और पढ़ें

    चौथम प्रखंड अंतर्गत बंगलिया गांव के पास कोसी का बढ़ा जलस्तर
    चौथम प्रखंड अंतर्गत बंगलिया गांव के पास कोसी का बढ़ा जलस्तर

    HighLights

    1. बीते 24 घंटे में 34 सेंटीमीटर बढ़ा बागमती का जलस्तर
    2. कोसी-बागमती पर बने सभी बांध-तटबंधों सुरक्षित- विभाग
    3. कोसी की अपेक्षा बागमती में तेजी से बढ़ रहा जलस्तर

    जागरण संवाददाता, खगड़िया। कोसी-बागमती पूरी रफ्तार में है। दो दिनों से जलस्तर में वृद्धि जारी है। दोनों नदियां लगातार बढ़ रही है। कोसी खगड़िया के बलतारा में लगातार बढ़ रही है। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, 27 जून की सुबह छह बजे कोसी का जलस्तर खगड़िया के बलतारा में 32.78 मीटर दर्ज किया गया।

    26 जून को यहां कोसी का जलस्तर 32.65 मीटर रहा। 24 घंटे में (26 जून की सुबह छह बजे से 27 जून की सुबह छह बजे तक ) कोसी के जलस्तर में 13 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। कोसी लगभग आधे सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रही है। विभागीय जानकारी के अनुसार कोसी की प्रवृति बढ़ने की है।

    कहने का मतलब रफ्तार में अभी कमी नहीं आएगी। कोसी का बढ़ना जारी रहेगा। अभी कोसी खतरे के निशान(33.85 मीटर) से एक मीटर सात सेंटीमीटर नीचे बह रही है।

    24 घंटे में बागमती 34 सेंटीमीटर बढ़ी

    दूसरी ओर बागमती भी खगड़िया के संतोष जलद्वार के पास बढ़ रही है। 26 जून की सुबह छह बजे संतोष जलद्वार के पास बागमती का जलस्तर 34.26 मीटर था। 27 जून की सुबह छह बजे यहां बागमती का जलस्तर 34.60 मीटर दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में बागमती के जलस्तर में 34 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है।

    कोसी की अपेक्षा बागमती तेजी से बढ़ रही है। बागमती खतरे के निशान(35.63 मीटर) से अभी एक मीटर तीन सेंटीमीटर नीचे बह रही है। हालांकि, प्रवृति बढ़ने की है। बागमती की रफ्तार में अभी कमी आने की उम्मीद नहीं है।

    खबरें और भी

    विभाग का दावा

    इधर, विभाग ने कोसी-बागमती पर बने सभी बांध-तटबंधों को सुरक्षित बताया है। संवदेनशील स्थलों पर बालू भरे बेग का स्टाक किया गया है। बांध-तटबंधों के हरेक किलोमीटर पर बांध श्रमिक निगरानी रख रहे हैं। विभाग अलर्ट मोड में है।

    यह भी पढ़ें-

    Bihar Flood: बिहार में हरदी नदी उफनाई, सीतामढ़ी के कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी; टेंशन में आए लोग

    Bihar Flood: बारिश से पहाड़ी नदियां भी उफनाई, पश्चिम चंपारण जिले में इस सड़क पर आवागमन बाधित