Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: ...वो एक सीट जो NDA में मचा सकती है खलबली, भाजपा नेताओं का इरादा एकदम क्लियर

    Updated: Thu, 29 Feb 2024 04:21 PM (GMT+05:30)

    बिहार की खगड़िया लोकसभा सीट एनडीए में नई टेंशन का कारण बन सकती है। इस लोकसभा सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी का कब्जा है। महबूब अली कैसर यहां से सांसद हैं। ...और पढ़ें

    NDA की टेंशन बढ़ा सकती है ये Lok Sabha सीट, BJP नेताओं ने ऊपर तक पहुंचा दी अपनी बात
    NDA की टेंशन बढ़ा सकती है ये Lok Sabha सीट, BJP नेताओं ने ऊपर तक पहुंचा दी अपनी बात

    जागरण संवाददाता, खगड़िया। Khagaria Lok Sabha Seat आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारी आरंभ है। भाजपा की खगड़िया विधानसभा कोर कमेटी की बैठक बुधवार को हुई। जिसमें लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

    बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने कहा कि खगड़िया लोकसभा से भाजपा चुनाव लड़े, यह मांग केंद्रीय नेतृत्व से की जाएगी। इस मौके पर पार्टी की ओर से जिले में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई।

    '...इसलिए यहां एनडीए से भाजपा का उम्मीदवार होना चाहिए'

    पूर्व विधायक चंद्रमुखी देवी ने कहा कि भाजपा बूथ स्तर तक मजबूत है, इसलिए यहां एनडीए से भाजपा का उम्मीदवार होना चाहिए। खगड़िया लोकसभा संयोजक रवीश चंद्र सिन्हा ने कहा कि दो से पांच मार्च तक भाजपा के कार्यकर्ता टोली बनाकर हर घर जाएंगे। महा जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। लाभार्थी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क किया जाएगा।

    खगड़िया विधानसभा संयोजक कृष्ण कुमार उर्फ मुन्ना यादव ने कहा कि हर मतदाताओं से संपर्क स्थापित किया जाएगा। मोदी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि विगत 30 वर्षों से खगड़िया लोकसभा से भाजपा चुनाव नहीं लड़ी है। हम कार्यकर्ताओं का संकल्प है कि इस बार खगड़िया लोकसभा से पार्टी उम्मीदवार दें। इस मौके पर जिला प्रवक्ता कुंदन कुमार सिंह, रंजन राज आदि मौजूद रहे।

    खगड़िया से कौन है मौजूदा सांसद?

    खगड़िया लोकसभा सीट बीजेपी के सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी के पास है। खगड़िया से महबूब अली कैसर सांसद हैं। वह इस सीट से लगातार 2 बार जीत चुके हैं। महबूब अली कैसर को 2019 के लोकसभा चुनाव में पांच लाख 40 हजार 222 मत प्राप्त हुए थे। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी महागठबंधन के वीआईपी प्रत्याशी मुकेश सहनी को 2 लाख 54 हजार 184 वोट मिले थे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar के खिलाफ तैयारी पूरी... बन गया 3 मार्च का मास्टर प्लान, तेजस्वी-लालू करने वाले हैं 'खेला'

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: कल तक 'पलटू' तो आज अचानक बन गए 'चाचाजान', तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार में फिर बनेगी बात?