विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Mausam Vibhag News: मौसम विभाग का अलर्ट! आसमान से बरसेगी 'आग', अब बस इस तारीख का इंतजार...

Published: Fri, 19 Apr 2024 04:01 PM (IST)

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अभी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। तापमान में और वृद्धि होने की संभावना ...और पढ़ें

मौसम विभाग का अलर्ट, 20 अप्रैल तक आसमान से बरसेगी आग!
मौसम विभाग का अलर्ट, 20 अप्रैल तक आसमान से बरसेगी आग!

जागरण संवाददाता, खगड़िया। बीते चार-पांच दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। बढ़ी गर्मी से लोग परेशान हैं। गुरुवार को भी काफी गर्म भरा दिन रहा। आसमान से आग सी बरस रही थी। गर्मी के मारे हर कोई हलकान था। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से पार रहा। सूर्योदय के साथ ही मौसम की तल्खी साफ दिख रही थी।

सुबह नौ बजते-बजते तेज धूप लोगों को सताने लगी थी। दोपहर के 12:00 बजे लग रहा था, जैसे आसमान से आग बरस रही हो। हर चीज तपने लगी थी। लोग गर्मी से बेहाल होकर छांव ढूंढते नजर आ रहे थे। धूप में निकलने वाले लोग कोई छाता लेकर तो कोई, सिर पर गमछा या तौलिया रखकर चल रहे थे।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अभी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। केंद्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान में लगातार तापमान में वृद्धि होने के साथ 20 अप्रैल तक गर्म दिवस रहने की संभावना जताई गई है। इसे लेकर खगड़िया सहित आसपास के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है। विभागीय स्तर पर आनेवाले पांच दिनों के पूर्वानुमान में 21 अप्रैल से गर्मी में थोड़ी राहत मिलने की संभावना भी जताई गई।

ठंडे पदार्थों के साथ ठंडा पानी खरीदकर पी रहे लोग

बीते चार पांच दिनों से गर्मी बढ़ने के साथ ही ठंडे पानी व अन्य पेय पदार्थों का उपयोग बढ़ गया है। हाल यह की गर्मी में प्यास से मारे लोग बाजारों में ठंडा पानी खरीद कर पी रहे है। जिस कारण बाजार में इन दिनों बोतलबंद पानी की मांग भी बढ़ी है। गर्मी के कारण पहले का रखा पानी भी गर्म हो जा रहा है। जिस कारण लोग घरों में फ्रीज का पानी या अन्य उपायों से पानी को ठंडा कर पी रहे हैं।

ये भी पढ़ें- बढ़ती गर्मी में झुलस रही हैं सब्जियां, नेनुआ-भिंडी भी महंगाई से हुई लाल; रेट जानकर खरीदने से करेंगे तौबा

ये भी पढ़ें- Bihar Weather Today: बिहार में 9 जिलों के लिए 'लू' की चेतावनी, पारा पहुंचेगा 42 डिग्री के पार, अलर्ट जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।