Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Crime: मोबाइल पर पहले हुई तू-तू मैं-मैं, फिर कर दिया चैलेंज... बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को उतारा मौत के घाट

    By Edited By: Rajat Mourya
    Updated: Sat, 21 Oct 2023 07:46 PM (IST)

    बिहार के खगड़िया में एक युवक की फोन पर हुए विवाद के बाद दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। मृतक की कुछ अज्ञात युवकों के साथ फोन पर तू-तू मैं-मैं हुई थी। बात चै ...और पढ़ें

    बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को उतारा मौत के घाट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को उतारा मौत के घाट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. खगड़िया में दिनदहाड़े हत्या
    2. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
    3. मोबाइल फोन पर झगड़े के बाद युवक की चाकू घोंपकर हत्या

    संवाद सूत्र, गोगरी (खगड़िया)। Bihar Murder News छोटी बौरना ढाला के पास शनिवार को दिनदहाड़े एक युवक की चाकू घोंपकर बदमाशों ने हत्या कर दी। मृतक की पहचान गोगरी थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी मु. कयूम के 21 वर्षीय पुत्र सोनू आलम के रूप में की गई है। फिलहाल, घटना का कारण फोन पर हुए झगड़े को बताया जा रहा है।

    देर शाम तक मामले में केस नहीं किया गया था। सूत्रों के अनुसार, सोनू की कुछ अज्ञात युवकों के साथ मोबाइल फोन पर तू-तू मैं-मैं हुई। चैलेंज करने की बात की गई। इसके बाद सोनू बौरना पहुंचा। वहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसकी चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

    भूमि विवाद से जुड़ा हो सकता है मामला

    सूचना पर गोगरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटना का कारण भूमि विवाद से जोड़कर भी देखा जा रहा है। पुलिस के अनुसार, घटना की पूरी वजह अब तक सामने नहीं आई है। गहन-छानबीन की जा रही है।

    स्वजनों ने लगाया जाम

    इधर, घटना से आक्रोशित स्वजनों और ग्रामीणों ने महेशखूंट-अगुवानी पथ को गोगरी रेफरल अस्पताल के पास कुछ देर के लिए जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस अधिकारियों के पहुंचने और समझाने-बुझाने के बाद जाम हटा।समाचार लिखे जाने तक मामले में केस नहीं हुआ था। घटना के बाद रामपुर में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

    खबरें और भी

    मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। अब तक परिवार वालों की ओर से आवेदन नहीं मिला है। प्राथमिक तौर पर जो जानकारी मिली है, उसमें सोनू की किसी से मोबाइल पर गरमा-गरम बहस हुई थी। उसके बाद वह बौरना पहुंचा था। भूमि विवाद की बात भी सामने आ रही है। गहन अनुसंधान में घटना का स्पष्ट कारण पता चलेगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहन छानबीन कर रही है। - रमेश कुमार एसडीपीओ, गोगरी

    ये भी पढ़ें- महिला सिपाही मर्डर केस : 3 फोन कॉल और 6 ट्रेन... पटना पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, अब पकड़ा जाएगा हत्यारा पति!

    ये भी पढ़ें- नवादा में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी