विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खगड़िया के तत्कालीन SP अमितेश कुमार सहित 9 पुलिस अधिकारियों पर केस, मारपीट करने का आरोप

Published: Fri, 12 Jul 2024 08:33 AM (IST)

खगड़िया के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार सहित 9 पुलिस अधिकारियों पर केस दर्ज किया गया है। इनपर मारपीट करने ...और पढ़ें

खगड़िया के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार। (फाइल फोटो)
खगड़िया के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, खगड़िया। खगड़िया के सीजेएम (मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी) की अदालत के आदेश पर चित्रगुप्तनगर थाना में खगड़िया के तत्कालीन एसपी अमितेश कुमार समेत नौ पुलिस अधिकारियों पर मारपीट करने व मोबाइल फोन छीनने आदि के आरोप में केस किया गया है। अमितेश कुमार अभी सिवान के एसपी हैं।

यह केस मानसी थाना के तत्कालीन दारोगा अमलेंदू सिंह की ओर से दायर परिवाद की सुनवाई के बाद अदालत के आदेश पर पांच दिन पूर्व किया गया है। यद्यपि, लोकसभा चुनाव के पूर्व अधिसंख्य पुलिस अधिकारियों का तबादला दूसरे जिलों में हो गया है।

क्या है पूरा मामला?

दारोगा अमलेंदू सिंह ने कोर्ट में आरोप लगाया था कि खगड़िया सदर अस्पताल में आरोपितों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई। उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। कोर्ट द्वारा सुनवाई के बाद केस दर्ज कर जांच के आदेश दिए गए हैं।

मानसी में दारोगा रहते अमलेंदू सिंह पर भ्रष्टाचार के मामले में केस दर्ज किया गया था और उन्हें भागलपुर जेल भेज दिया गया था।

इधर, चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश के आलोक में केस (54-24) दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

किसे-किसे बनाया गया आरोपी?

खगड़िया के तत्कालीन एसपी अमितेश कुमार, तत्कालीन एसडीपीओ सुमित कुमार, तत्कालीन सदर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, तत्कालीन पुलिस निरीक्षक सदर पवन कुमार, तत्कालीन मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार, तत्कालीन मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमलेश कुमार, पुलिस लाइन के तत्कालीन मेजर महेंद्र प्रसाद सिंह व एसआइ निलेश कुमार समेत नौ आरोपित बनाए गए हैं।

ये भी पढ़ें- Patna News: शंभूगंज के थानाध्यक्ष ने पत्नी के नाम पर खरीदे जमीन के 8 प्लॉट; बैंक और निवेश मिलाकर 31 लाख की संपत्ति

ये भी पढ़ें- Bihar News: JDU नेता को इधर पुलिस ने किया गिरफ्तार, उधर कोर्ट ने दे दी जमानत; ये है पूरा मामला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।