Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khagaria News: खगड़िया में दर्दनाक हादसा, घर में आग लगने से 2 सगे भाई जिंदा जले

    Updated: Sun, 30 Mar 2025 06:06 PM (IST)

    Khagaria Fire News खगड़िया के चौथम प्रखंड में एक दर्दनाक अग्निकांड में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। संजय सिंह के घर में लगी आग ने उनके 5 वर्षीय बेटे ...और पढ़ें

    घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़। (जागरण)
    घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़। (जागरण)

    HighLights

    1. बच्चों को बचाने में पिता संजय सिंह भी झुलसे, अस्पताल में भर्ती
    2. मृतकों में सगे भाई पांच वर्षीय सन्नी कुमार और तीन वर्षीय सूरज कुमार हैं शामिल

    संवाद सूत्र, चौथम (खगड़िया)। कोसी-बागमती दियारा के चौथम प्रखंड अंतर्गत रोहियार पंचायत स्थित बंगलिया, वार्ड संख्या-7 में रविवार को आगलगी की भीषण घटना घटी।

    यहां के संजय सिंह के चदरे के घर में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। जिस समय आग लगी उस समय घर की महिलाएं बहियार गईं थीं।

    घर पर गृह स्वामी संजय सिंह अपने दो बेटे के साथ मौजूद थे। आग की लपटें इतनी तेज थी कि दोनों बच्चों की झुलस कर घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

    पिता भी झुलसे

    दोनों मृतक बालक संजय सिंह के पुत्र सन्नी कुमार (5 वर्ष) और सूरज कुमार (3 वर्ष) हैं। संजय सिंह ने बच्चों को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं पाए। इस दौरान संजय सिंह भी झुलसकर घायल हो गए हैं। उनका स्थानीय चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है।

    ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। दियारा क्षेत्र होने की वजह से दमकल देर से पहुंची। आग से संजय सिंह के भाई अजय सिंह का भी घर जलकर राख हो गया।

    घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ और सीओ

    घरों में रखे अनाज, खाद्यान्न, वस्त्र, फर्नीचर आदि भी जल गए। इधर घटना के बाद सदर एसडीपीओ मुकुल आनंद, चौथम सीओ रविराज और मानसी थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

    चौथम सीओ रविराज ने बताया कि बहुत ही दर्दनाक घटना घटी है। पीड़ित परिवार को तत्काल सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। प्राविधान के अनुसार सभी प्रकार की सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मृतक के स्वजन को आग से मौत मामले में मुआवजा राशि भी दी जाएगी।

    आग लगने से आठ घर जले, लाखों का नुकसान

    वहीं, दूसरी ओर अररिया प्रखंड क्षेत्र के डेहटी दक्षिण पंचायत अंतर्गत ककोड़वा गांव में रविवार को मच्छर भगाने के लिए किए गए धुआं से अचानक लगी आग में आठ घर जल गये।

    खबरें और भी

    इस अग्निकांड की घटना में कपड़े, अनाज, नगदी और अन्य घरेलू सामान सहित करीब चार लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

    जानकारी के अनुसार डेहटी दक्षिण पंचायत के ककोड़वा गांव में रविवार को धुआं से उठी चिंगारी से आठ घर जल गए। अग्निपीड़ितों में फिरोजा, मु. महमूद, नाजमीन, असद, मंजर, नैयर, जाफर शामिल हैं। इस घटना में आबिद की दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई।

    अग्निपीड़िता फिरोजा ने बताया कि घर के बगल में धुंआ से उठी चिंगारी ने देखते ही देखते हम लोंगो के घर को जला कर राख कर दिया। आग पर स्थानीय ग्रामीणों और दमकल कर्मियों के सहयोग से काबू पाया जा सका।

    सीओ सुशील कांत सिंह ने बताया कि संबंधित हल्का कर्मचारी को जांचोपरान्त प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है। उन्हें घटनास्थल पर भेजा गया है।

    वहीं, घटना की सूचना पर स्थानीय मुखिया मो. रागिब उर्फ बबलू ने घटनास्थल पर जाकर जायजा लिया। बताया कि सभी बीपीएल परिवार हैं। फिरोजा के घर में शादी के लिए रखा नगदी भी जल गया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से पीड़ित परिवारों के लिये उचित मुआवजा की मांग की है।

    यह भी पढे़ं-

    Bagaha News: गैस सिलेंडर फटने से 60 घर जलकर राख, आधा दर्जन झुलसे; तीन बच्चे लापता

    Gopalganj News: हथुआ की पुरानी डालडा फैक्ट्री परिसर में लगी भीषण आग, सड़क हो गई जाम