BSEB 12th Topper: किसी के पिता बेचते हैं गोलगप्पे तो किसी के हैं एम्बुलेंस चालक, खगड़िया के लाल बने टॉपर
खगड़िया जिले के छात्रों ने इंटर परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। शिवम कुमार (पानी-पूरी विक्रेता के बेटे) ने साइंस में 461 अंक प्राप्त कर जिले में ...और पढ़ें

खगड़िया के लाल बने टॉपर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण टीम, खगड़िया। जिले के विभिन्न प्रखंडों के बच्चों ने इंटर परीक्षा परिणाम में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की है। जिले के मानसी प्रखंड के बलहा बाजार निवासी शिवम कुमार ने साइंस संकाय में 461 अंक प्राप्त कर पूरे जिले का नाम रौशन किया है। ये जिले के चौथे टॉपर बने हैं।
सीमित संसाधनों के बावजूद शिवम ने कड़ी मेहनत से यह सफलता हासिल की। शिवम के पिता मंटू साह पानी-पूरी बेचकर परिवार चलाते हैं, जबकि मां ललिता देवी सिलाई कर घर संभालती हैं। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, मामा अविनाश कुमार और शिक्षकों को दिया है।
आशीष ने भी साइंस में शानदार प्रदर्शन किया
वहीं गोगरी के आशीष ने भी साइंस में शानदार प्रदर्शन किया है। गोगरी प्रखंड स्थित डीएनआरके हाई स्कूल, बसुआ कोयला के छात्र आशीष कुमार ने साइंस संकाय में 453 अंक हासिल कर अपने माता-पिता सहित पूरे जिले का नाम रौशन किया है।
आशीष, गोगरी प्रखंड के पौड़ा गांव निवासी संजीत कुमार उर्फ संजीव यादव एवं पूर्व पंसस पौड़ा सोनी देवी के पुत्र हैं। अपनी इस सफलता का श्रेय आशीष ने अपने माता-पिता, गुरुजनों और पूरे परिवार के सहयोग को दिया है।
भूंजा बेचने वाले के पुत्र ने बाजी मारी
वहीं भूंजा बेचने वाले के पुत्र ने बाजी मार ली है। चांदपुर निवासी सूरज साह का पुत्र रवि कुमार ने आर्ट्स मे कुल 396 अंक प्राप्त किये हैं। रवि राष्ट्रीय उच्च विद्यालय का छात्र है। और उनके गुरु चांदपुर निवासी राकेश कुमार पंकज हैं। वे अपना आदर्श अपने पिता को मानता है।
खबरें और भी
वहीं गोगरी पंचायत निवासी मिथिलेश पटेल का पुत्र रोहन कुमार ने इंटरमीडिएट कला संकाय मे 430 अंक लाकर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। हालांकि रोहन के अनुसार यह अंक कम है। उसके पिता एंबुलेंस चालक हैं।
वहीं उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय चौढली की छात्रा रानी कुमारी कला संकाय में 409 अंक लागर सफल हुई है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता के साथ ज्ञान भारती विद्या निकेतन के संचालक को देती है।