विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खगड़िया निभा रहा पड़ोसी धर्म, भागलपुर की मदद के लिए भेजे 1.5 लाख बालू के बोरे

Published: Thu, 03 Sep 2026 02:33 PM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2026 02:46 PM (IST)

खगड़िया ने भागलपुर के राघोपुर में गंगा कटाव की गंभीर स्थिति को देखते हुए डेढ़ लाख बालू भरे बोरे भेजे ...और पढ़ें

राघोपुर की मदद के लिए खगड़िया से भेजे गए 1.5 लाख बालू के बोरे

राघोपुर की मदद के लिए खगड़िया से भेजे गए 1.5 लाख बालू के बोरे

HighLights

  1. खगड़िया ने भागलपुर के राघोपुर में गंगा कटाव के लिए डेढ़ लाख बालू भरे बोरे भेजे।

  2. खगड़िया बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-एक और दो मिलकर कर रहे हैं यह कार्य।

  3. स्थानीय विरोध के बावजूद, अन्य स्थलों से बोरे भेजने का कार्य जारी।

जागरण संवाददाता, खगड़िया। भागलपुर जिले के राघोपुर में गंगा कटाव की विकराल स्थिति को देखते हुए खगड़िया से डेढ़ लाख बालू भरे बोरे भेजे जा रहे हैं, ताकि कटाव पर प्रभावी नियंत्रण में मदद मिल सके।मालूम हो कि खगड़िया खुद बाढ़ प्रभावित जिलों में शुमार है, परंतु राघोपुर में कटाव की भयानक स्थिति को देखते हुए यहां से मदद भेजी जा रही है।

बाढ़-कटाव की विपदा में खगड़िया सदैव मदद को आगे बढ़कर हाथ बढ़ाया है। 2008 की कुसहा त्रासदी के समय भी प्रभावित इलाके में यहां से नावें भेजी गई थी। तब समता स्वयं सेवी संगठन खगड़िया के स्वयंसेवक भी मदद को सुपौल पहुंचे थे। एक बार फिर खगड़िया आगे बढ़कर भागलपुर के लिए हाथ बढ़ाया है।

बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-एक, खगड़िया की ओर से 50 हजार बोरे भेजे जा रहे हैं, जबकि बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-दो, खगड़िया की ओर से एक लाख बोरे भेजने की योजना है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-दो, खगड़िया की ओर से एक सितंबर की रात्रि से ही बोरे रघोपुर भेजना शुरू है।

बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-दो, खगड़िया के कार्यपालक अभियंता मनीष कुमार ने इसकी जानकारी दी है। इसको लेकर 10 हाइवा उपयोग में लिया जा रहा है। एक सितंबर की रात्रि कोसी नदी के उसराहा स्थल के पास से बालू भरे बोरे राघोपुर भेजे गए।

बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-दो, खगड़िया के कार्यपालक अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि पूर्व से स्टाक किए गए बालू भरे बोरे राघोपुर भेजने के साथ-साथ भराई का कार्य भी चल रहा है। ताकि यहां कोई दिक्कत नहीं आवे।

इधर, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल- एक के अधीन नयागांव रिंग बांध के पास जब बालू भरे बोरे का उठाव शुरू हुआ, तो स्थानीय मुखिया सुधीर कुमार के नेतृत्व में कई ग्रामीणों ने विरोध जताया। उनका कहना था कि यह अतिसंवेदनशील स्थल है, इसलिए यहां से बालू भरे बोरे अन्यत्र नहीं भेजा जाए।

परबत्ता सीओ हरिनाथ राम ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद गोगरी एसडीओ संजय कुमार के निर्देश पर परबत्ता थाना पुलिस को भेजा गया। वहां से बालू भरे बोरे का उठाव बंद कराया गया।

गोगरी एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि पब्लिक में असंतोष को देखते हुए वहां से बालू भरे बोरे का उठाव बंद करा दिया गया है। अन्य स्थलों से बालू भरे बोरे भेजे जा रहे हैं।

बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-एक, खगड़िया के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार सहनी ने बताया कि नयागांव स्थल को छोड़कर अन्य स्थलों से बालू भरे बोरे भेजे जा रहे हैं। उच्चाधिकारी के आदेश पर ऐसा किया जा रहा है। घबराने की कोई बात नहीं है। विभाग के पास पर्याप्त बालू भरे बोरे हैं। इसके साथ ही स्टॉक में यहां कोई कमी नहीं हो इसको लेकर खाली बोरे को भरा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- भागलपुर: राघोपुर तटबंध कटा तो मचेगी तबाही, गांवों के बीचोंबीच बहने लगेगी गंगा; हजारों परिवार परेशान

यह भी पढ़ें- नीचे उफनती गंगा, ऊपर से मूसलाधार बारिश: भागलपुर में खतरे के निशान से महज 26 सेमी दूर जलस्तर; सड़कों पर 3 फीट पानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।