Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खगड़िया में ऑनलाइन कारोबार के नाम पर व्यवसायी से 9.76 लाख की ठगी, महेशखूंट थाने में मामला दर्ज

    Updated: Wed, 06 May 2026 02:45 PM (IST)

    महेशखूंट के उदयपुर निवासी व्यवसायी संजीव कुमार से ईवान एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर 9 लाख 76 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई है। ...और पढ़ें

    खगड़िया में ऑनलाइन कारोबार के नाम पर व्यवसायी से 9.76 लाख की ठगी (AI Generated Image)

    खगड़िया में ऑनलाइन कारोबार के नाम पर व्यवसायी से 9.76 लाख की ठगी (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, महेशखूंट (खगड़िया)। अगर आप ऑनलाइन कारोबार रहे हैं, तो सावधान हो जाइए, आपके साथ फ्रॉड भी हो सकता है। ठगी के शिकार हो सकते हैं। ऐसा ही एक मामला महेशखूंट थाना क्षेत्र के पकरैल पंचायत अंतर्गत उदयपुर से सामने आया है।

    यहां एक व्यवसायी से ईवान एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर नौ लाख 76 हजार रुपये की ठगी कर ली गई।

    मिली जानकारी के अनुसार महेशखूंट थाना क्षेत्र के उदयपुर, पकरैल निवासी वाल्मीकि साह के पुत्र संजीव कुमार गांव में ही ‘मां काली ट्रेडर्स’ के संचालक हैं। वे चना, दाल, सरसों आदि की खरीद-बिक्री अपने फर्म ‘मां काली ट्रेडर्स’ के माध्यम से करते हैं।

    इनका संपर्क ईवान एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड के प्रोपराइटर प्रतीक सक्सेना और प्रीति सक्सेना से हुआ। इन्होंने यहां से चना, दाल, सरसों आदि मंगवाने की बात की।

    इसके एवज में संजीव ने धीरे- धीरे नौ लाख 76 हजार रुपये की रकम बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से दे दी, लेकिन महीनों बीतने के बाद भी उन्हें उक्त सामान नहीं मिले।

    संजीव ने बताया कि जब भी फोन करते थे, तो प्रोपराइटर प्रतीक सक्सेना और प्रीति सक्सेना आज-कल करते रहा। कभी ट्रक का फोटो और कभी नंबर भेज देता था। हमेशा कहता था- दो-तीन दिनों में सामान पहुंच जाएगा। इसके बाद एक दिन उसने अपना फोन स्विच आफ कर लिया।

    थक-हारकर संजीव ने थाने की शरण ली है और मामला दर्ज कराया है। ईवान एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड के प्रोपराइटर प्रतीक सक्सेना और प्रीति सक्सेना के विरुद्ध महेशखूंट थाना में मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के इटावा जिला अंतर्गत सराय जयाबात थाना क्षेत्र के हरिपुर कालोनी के रहने वाले बताए गए हैं।

    खबरें और भी

    महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच-पड़ताल कर रही है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।