विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खगड़िया में आधी रात विवाहित महिला की उसके प्रेमी से कराई शादी, जमीन विवाद की साजिश का आरोप, FIR दर्ज

Published: Fri, 23 Oct 2026 07:49 PM (GMT+05:30)

खगड़िया के अलौली में एक विवाहित महिला और पुरुष की ग्रामीणों ने आधी रात जबरन शादी करा दी। महिला ने ...और पढ़ें

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. विवाहित महिला-पुरुष की ग्रामीणों ने आधी रात जबरन शादी कराई।

  2. महिला ने इसे भूमि विवाद से जुड़ी साजिश करार दिया।

  3. पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की, महिला ससुराल भेजी।

संवाद सूत्र, अलौली (खगड़िया)। खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला और विवाहित पुरुष के बीच कथित प्रेम-प्रसंग और उसके बाद ग्रामीणों द्वारा जबरन कराई गई शादी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है।

इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है, वहीं सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, बीती 20 अक्टूबर की मध्यरात्रि लगभग 12 बजे स्थानीय लोगों ने उक्त विवाहित पुरुष को महिला के घर में पकड़ लिया।

इसके बाद उग्र ग्रामीणों ने सामाजिक दबाव बनाते हुए दोनों की जबरन शादी करवा दी और महिला की मांग में पुरुष से सिंदूर भरवाकर दोनों को विदा कर दिया। बताया जाता है कि पीड़िता का पति परदेस में रहकर मजदूरी करता है।

महिला का आरोप— जमीनी विवाद में रची गई साजिश

घटना के बाद पीड़ित महिला ने सीधे अलौली थाना पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई और लिखित आवेदन सौंपा। महिला ने गांव के ही कुछ लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

महिला का कहना है कि पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद के कारण उसे और उसके परिवार को सामाजिक रूप से बदनाम करने की नीयत से यह पूरी साजिश रची गई।

महिला के मुताबिक, आरोपियों ने जबरदस्ती उसकी मांग में उक्त पुरुष से सिंदूर भरवाया और उसके पति को फोन कर भड़काने व उकसाने का काम किया, ताकि उसका बसा-बसाया घर उजड़ जाए।

पुलिस ने दर्ज की FIR, ससुराल भेजी गई महिला

घटना की सूचना मिलते ही अलौली थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को सुरक्षा प्रदान की और स्थिति को नियंत्रित किया।

मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए अलौली थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला के आवेदन के आधार पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है।

पुलिस ने पीड़िता को उसके मूल ससुराल ले जाकर परिजनों को सकुशल सौंप दिया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई अपनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- खगड़िया में मां दुर्गा के दरबार पहुंचीं मुख्यमंत्री की पत्नी ममता चौधरी, बिहार की सुख-समृद्धि के लिए टेका माथा

यह भी पढ़ें- खगड़िया में बागमती का कहर, 14 करोड़ की सड़क का आधा हिस्सा नदी में समाया, दियारा की लाइफलाइन ठप

"पीड़ित महिला के आवेदन पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। महिला को उसके मूल ससुराल ले जाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में शामिल नामजद आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।"

-

— कृष्ण कुमार, थानाध्यक्ष, अलौली (खगड़िया)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।