यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिहार में NDA का 'खेल' बिगाड़ेगी ये लोकसभा सीट! लोजपा और BJP के बीच छिड़ सकती है सियासी जंग
बिहार में खगड़िया लोकसभा सीट एनडीए के बीच फूट डाल सकती है। इस सीट पर फिलहाल लोक जनशक्ति पार्टी का कब्जा है। हालांकि अब बीजेपी के नेता इस सीट पर अपनी द ...और पढ़ें

HighLights
- लोजपा और भाजपा में ठनेगी रार?
- खगड़िया सीट के लिए छिड़ेगी सियासी जंग!
- भाजपा की दिग्गज नेता बोलीं- कार्यकर्ताओं को नहीं मिला रहा मेहनत का फल
जागरण संवाददाता, खगड़िया। Lok Sabha Election 2024 आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। सभी दलों की गतिविधि बढ़ी हुई है। भाजपा की तैयारी पूर्व से ही चल रही है। इधर, लगातार भाजपा नेता खगड़िया लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार देने की मांग कर रहे हैं।
भाजपा के सामान्य कार्यकर्ता से लेकर पार्टी के वरीय पदाधिकारी तक खगड़िया लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार देने की मांग कर रहे हैं। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता जयंती पटेल ने खगड़िया लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को मैदान में उतराने की मांग की है।

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बुके भेंटकर बधाई देतीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता जयंती पटेल
'कार्यकर्ताओं को नहीं मिल रहा फल'
उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एनडीए गठबंधन को मजबूत कर रहे हैं, लेकिन उन्हें इसका फल नहीं मिल पा रहा है। लगातार एनडीए गठबंधन की विभिन्न पार्टियों को यहां से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए मौका दिया गया है, लेकिन इस बार भारतीय जनता पार्टी खगड़िया लोकसभा सीट से खुद चुनाव लड़े। इस बार भाजपा के उम्मीदवार को खगड़िया लोकसभा सीट से मौका दिया जाए।
जयंती पटेल ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी से खगड़िया लोकसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार उतारने की मांग की है। जयंती पटेल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की दृष्टिकोण से भारतीय जनता पार्टी जिले की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मजबूती से कम कर रहे हैं।
खबरें और भी
लोजपा के पास है ये सीट, महबूब अली कैसर हैं सांसद
बता दें कि खगड़िया लोकसभा सीट बीजेपी के सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी के पास है। खगड़िया से महबूब अली कैसर सांसद हैं। वह इस सीट से लगातार 2 बार जीत चुके हैं। महबूब अली कैसर को 2019 के लोकसभा चुनाव में पांच लाख 40 हजार 222 मत प्राप्त हुए थे। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी महागठबंधन के वीआईपी प्रत्याशी मुकेश सहनी को 2 लाख 54 हजार 184 वोट मिले थे।