छह साल बाद भी अधूरी है महिनाथ नगर-भोलादास वासा सड़क, संवेदक पर केस दर्ज
बेलदौर (खगड़िया) में महिनाथ नगर-भोलादास वासा सड़क छह साल बाद भी अधूरी है। एक करोड़ 94 लाख की लागत से ...और पढ़ें

महिनाथ नगर-भोलादास वासा सड़क
HighLights
महिनाथ नगर-भोलादास वासा सड़क छह साल से अधूरी है।
संवेदक की लापरवाही से एक करोड़ 94 लाख का काम अटका।
संवेदक पर सर्टिफिकेट केस, री-टेंडर की प्रक्रिया शुरू।
संवाद सूत्र, बेलदौर (खगड़िया)। महिनाथ नगर-भोलादास वासा सड़क बदहाल है। पैदल चलने योग्य भी यह सड़क नहीं है। संवेदक की लापरवाही का खामियाजा पोषक क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बीते दिनों हुई वर्षा के बाद कच्ची सड़क पर जगह-जगह कीचड़ जमा हो गया है। जिस होकर पैदल चलना भी मुश्किल है। रात्रि में सांप-बिच्छू का भय सताते रहता है।
जानकारी के अनुसार तीन वर्ष पहले संवेदक द्वारा मिट्टी भराई एवं हल्की जेएसबी के नाम पर कोरम पूरा कर सड़क को अपने हाल पर छोड़ दिया गया है।
एक करोड़ 94 लाख की लागत से बनाई जा रही
उल्लेखनीय हो कि मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना अंतर्गत ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल गोगरी की देख-रेख में महिनाथ नगर से भोला दास बासा तक लगभग दो किलोमीटर लंबी सड़क एक करोड़ 94 लाख की लागत से बनाई जा रही है। जिसके संवेदक श्याम कुमार चौधरी, ताजपुर हैं।
सड़क निर्माण कार्य दिसंबर 2019 में शुरू किया जाना था। नौ दिसंबर 2020 तक कार्य पूरा कर लेना था। परंतु संवेदक द्वारा मिट्टी भराई, जेएसबी के नाम पर महज खानापूर्ति कर अपने हाल पर सड़क को छोड़ दिया गया है।
छह वर्ष बाद भी सड़क अधूरी
भोला दास वासा के डा. विलास शर्मा, छत्री शर्मा, महिनाथ नगर गांव के अर्जुन शर्मा, जयकृष्ण यादव आदि के अनुसार एक वर्ष में कार्य पूर्ण करना था। परंतु छह वर्ष बाद भी सड़क अधूरी है। संवेदक की भूमिका पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया है। संवेदक की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
वहीं ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल गोगरी के एसडीओ ने बताया कि कार्य में दिलचस्पी नहीं लिए जाने के कारण संवेदक पर सर्टिफिकेट केस दर्ज कराई गई है। विभाग के वरीय पदाधिकारी को पत्र भेज कर स्थिति से अवगत कराया गया है। री- टेंडर की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।