Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khagaria News: दियारा की तस्वीर बदलने की तैयारी, नाव की सवारी से मिलेगी मुक्ति; 28 करोड़ आएगा खर्च

    Updated: Mon, 03 Feb 2025 02:37 PM (IST)

    खगड़िया के दियारा क्षेत्र के लिए बड़ी खबर है। बागमती नदी पर पुल निर्माण का कार्य जोरों पर है और उम्मीद है कि यह दिसंबर 2025 तक पूरा हो जाएगा। पुल के ब ...और पढ़ें

    बागमती नदी पर निर्माणाधीन पुल। जागरण फोटो
    बागमती नदी पर निर्माणाधीन पुल। जागरण फोटो

    HighLights

    1. मालपा घाट और रोहियार घाट के बीच 28 करोड़ की लागत से बन रहा पुल
    2. पुल निर्माण कार्य दिसंबर तक होगा पूरा

    जागरण टीम, मानसी (खगड़िया)। खगड़िया का दियारा इलाका आज भी विकास से दूर है। इसका प्रमुख कारण आवागमन की असुविधा है। आज भी बड़ी आबादी के आवागमन का साधन नाव ही है। चौथम दियारा क्षेत्र में बड़ी आबादी निवास करती है। यह आबादी मुख्य रूप से कृषि और पशुपालन पर निर्भर करती है।

    मक्का मुख्य फसल है, परंतु आवागमन की असुविधा के कारण इन्हें मक्का की उचित कीमत नहीं मिल पाती है। कई बार मौसम खराब रहने के कारण ये समय पर दूध बाहर नहीं भेज पाते हैं, क्योंकि नाव नहीं चलती है। इध,र दियारा के विकास को लेकर बागमती नदी पर पुल निर्माण का कार्य किया जा रहा है।

    पुल निर्माण कार्य ने पकड़ा जोर

    मालूम हो कि बागमती नदी के मालपा घाट और रोहियार घाट के बीच पुल निर्माण कार्य हो रहा है। बार-बार के व्यवधान के बाद पुल निर्माण कार्य अब जाकर जोर पकड़ा है। मालूम हो कि कभी तकनीकी अड़चन, तो कभी बागमती की बाढ़ के कारण पुल निर्माण कार्य में बाधा आती रही है।

    मुआवजे को लेकर किसानों की ओर से भी पुल निर्माण कार्य को रोका गया, परंतु एक-एककर बाधा समाप्त हुई और अब युद्ध स्तर पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है।

    विभागीय जानकारी के अनुसार सबकुछ ठीक-ठाक रहा, तो दिसंबर 25 में पुल निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा और दियारा की बड़ी आबादी को नाव की सवारी से मुक्ति मिल जाएगी।

    इस पुल के बन जाने से उजाड़ दियारा में बहार आएगी। रोहियार पंचायत वासियों समेत कई गांवों के लोगों को आवागमन में आसानी होगी। मालपा और रोहियार के बीच बागमती पर 28 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया जा रहा है।

    खबरें और भी

    345 मीटर का बन रहा है पुल

    जानकारी के अनुसार आरसीसी उच्च स्तरीय पुल की लंबाई 345 मीटर है। ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल गोगरी की देख-रेख में पुल का निर्माण हो रहा है। चार सौ मीटर के एप्रोच पथ का निर्माण भी किया जाना है। पुल में कुल पाया कि संख्या 14 है। 11 पाया का काम पूरा कर लिया गया है। तीन पाया का कार्य शुरू है।

    वर्ष के अंत तक तीनों पाया का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। 13 स्पेन में नौ स्पेन का कार्य पूरा कर लिया गया है। कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। साइट इंचार्ज दिनेश प्रसाद यादव ने कहा कि, शेष तीन पाया का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। दिसंबर 2025 में कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद पुल होकर आवागमन आरंभ हो जाएगा।

    पुल निर्माण कार्य में काफी तेजी आई है। युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। कार्य को हर हाल में दिसंबर 2025 तक में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। नहीं तो निर्माण एजेंसी पर कार्रवाई होगी। - सतीश कुमार, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल गोगरी।

    ये भी पढ़ें- Machali Palan: मछली पालन से बिहार में मालामाल हुईं महिलाएं, कमाई को लेकर देश भर हो रही चर्चा!

    ये भी पढ़ें- Bihar Cyber Crime: खगड़िया से गिरफ्तार साइबर अपराधी के कंबोडिया से जुड़े तार, 15 करोड़ की ठगी का है आरोप