विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अगुवानी गंगा घाट पर यात्रियों की भीड़; विक्रमशिला सेतु बंद होने पर खगड़िया प्रशासन ने नावों की संख्या बढ़ाई

Published: Wed, 30 Sep 2026 03:23 PM (IST)

विक्रमशिला सेतु के स्थायी पुनर्स्थापन कार्य के कारण 30 सितंबर से तीन महीने के लिए बंद होने के मद्देनजर, खगड़िया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. विक्रमशिला सेतु 30 सितंबर से तीन महीने के लिए बंद।

  2. अगुवानी गंगा घाट पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना।

  3. प्रशासन ने सुरक्षा, सुविधा हेतु नाव व मजिस्ट्रेट तैनात किए।

संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया):Vikramshila Setu Repair Aguwani Ghat Ferry Service विक्रमशिला सेतु के स्थायी पुनर्स्थापन कार्य को लेकर 30 सितंबर की मध्यरात्रि 12 बजे से सेतु पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। अगले तीन महीनों तक सड़क मार्ग से आवागमन ठप रहने के मद्देनजर खगड़िया जिला प्रशासन ने अगुवानी गंगा घाट पर यात्रियों की संभावित भीड़ और दबाव को देखते हुए यात्री सुविधाओं और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम करने का निर्णय लिया है।

प्रशासन और घाट संचालक अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच जलमार्ग से सफर करने वाले यात्रियों को सुलभ और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं।

अगुवानी गंगा घाट और अजगैवीनाथ धाम (सुल्तानगंज) के बीच नाव फेरी सेवा वर्षों से चालू है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री नाव के ज़रिए गंगा पार कर अपने गंतव्य तक पहुँचते हैं। अब जब विक्रमशिला सेतु बंद हो गया है, तब अगुवानी गंगा घाट पर यात्रियों का दबाव कई गुना बढ़ने की संभावना है।

नावों की संख्या बढ़ी, कल से मजिस्ट्रेट पहरा

विक्रमशिला सेतु बंद: अगुवानी घाट पर बढ़ी सुविधा

  • बंदी का समय: 30 सितंबर (आज रात) मध्यरात्रि 12 बजे से।

  • नाव फेरी सेवा: बुधवार से एक की जगह दो बड़ी नावों का परिचालन शुरू; भीड़ बढ़ने पर और बढ़ेंगी नावें।

  • सुरक्षा इंतज़ाम (1 अक्टूबर से): दो पालियों में पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त।

  • प्रशासनिक रुख: सुलभ और सुरक्षित यात्रा को लेकर खगड़िया प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद।

घाट संचालन से जुड़े अरविंद कुमार ने बताया कि पहले अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच मात्र एक नाव का परिचालन हो रहा था। यात्रियों की बढ़ती माँग को देखते हुए बुधवार से दो बड़ी नावों का परिचालन शुरू कर दिया गया है। यात्रियों की संख्या में और वृद्धि होने पर नावों की संख्या तत्काल बढ़ाई जाएगी।

परबत्ता सीओ हरिनाथ राम ने भी पुष्टि की कि संभावित भीड़ को देखते हुए घाट संचालक को फिलहाल दो बड़ी नावें संचालित करने का निर्देश दिया गया है, जिसे ज़रूरत पड़ने पर और बढ़ाया जा सकता है।सीओ ने आगे बताया कि सुलभ यात्रा और सुरक्षा को लेकर अगुवानी गंगा घाट पर 1 अक्टूबर (गुरुवार) से दो पालियों में पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।

गंगा घाट पर यात्रियों की सुविधा के लिए पेयजल और शेड जैसे पुख्ता इंतज़ाम भी सुनिश्चित किए जाएँगे।मालूम हो कि पूर्व में जब-जब विक्रमशिला सेतु बंद हुआ है, तब-तब अगुवानी गंगा घाट पर यात्रियों का भारी दबाव देखने को मिला है। इस बार भी ऐसी ही संभावना को देखते हुए खगड़िया प्रशासन यात्रियों को सुरक्षित जलमार्ग विकल्प उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें- आज रात से बंद होगा भागलपुर का विक्रमशिला सेतु! BRO की 80 सदस्यीय टीम हटाएगी बेली ब्रिज, 3 महीने में ऐसे बदलेगी सूरत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।