खगड़िया में कोसी और बागमती नदियां खतरे के निशान से ऊपर, जलस्तर में लगातार वृद्धि
खगड़िया में कोसी और बागमती नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जबकि बूढ़ी गंडक का जलस्तर भी बढ़ रहा है। नदियों के बढ़ते जलस्तर के बावजूद, विभाग ने ...और पढ़ें

खगड़िया में कोसी और बागमती नदियां खतरे के निशान से ऊपर, जलस्तर में लगातार वृद्धि
HighLights
कोसी और बागमती नदियां खतरे के निशान से ऊपर।
बूढ़ी गंडक का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है।
बांधों और तटबंधों की 24 घंटे निगरानी जारी।
जागरण संवाददाता, खगड़िया। कोसी और बागमती आंखें दिखा रही हैं। दोनों के जलस्तर में निरंतर वृद्धि जारी है। खगड़िया में कोसी और बागमती खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। दूसरी ओर, बूढ़ी गंडक का भी बढ़ना जारी है। बूढ़ी गंडक के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है।
बीते सोमवार की सुबह छह बजे बूढ़ी गंडक का जलस्तर खगड़िया के अघोरी स्थान के पास 33.48 मीटर था, जो मंगलवार की सुबह छह बजे 33.80 मीटर पर पहुंच गया। बीते 24 घंटे में बूढ़ी गंडक के जलस्तर में 32 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। हालांकि बूढ़ी गंडक खतरे के निशान से नीचे बह रही है।
इधर, खगड़िया के बलतारा में मंगलवार की सुबह छह बजे कोसी का जलस्तर 34.76 मीटर दर्ज किया गया, जबकि सोमवार की संध्या छह बजे यहां कोसी का जलस्तर 34.67 मीटर रहा।
बीते 12 घंटे (सोमवार की संध्या छह बजे से मंगलवार की सुबह छह बजे तक) के दौरान कोसी के जलस्तर में नौ सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है और प्रवृति बढ़ने की बताई गई है। कोसी खतरे के निशान (33.85 मीटर) से 91 सेंटीमीटर ऊपर है।
सुबह आठ बजे कोसी बराज का डिस्चार्ज दो लाख एक हजार 660 क्यूसेक रहा
बताते चलें कि मंगलवार की सुबह सात बजे कोसी बराज (भीमनगर बराज) का डिस्चार्ज दो लाख तीन हजार 265 क्यूसेक रहा। सुबह आठ बजे कोसी बराज का डिस्चार्ज दो लाख एक हजार 660 क्यूसेक दर्ज किया गया।
खबरें और भी
वहीं, बराह क्षेत्र का डिस्चार्ज मंगलवार की सुबह सात बजे एक लाख 28 हजार क्यूसेक रहा। सुबह आठ बजे भी बराह क्षेत्र का डिस्चार्ज एक लाख 28 हजार ही रहा।
बागमती खतरे के निशान से एक मीटर 31 सेंटीमीटर ऊपर
इधर बागमती भी पूरे उफान पर है। खगड़िया के संतोष जलद्वार के पास मंगलवार की सुबह छह बजे बागमती का जलस्तर 36.94 मीटर दर्ज किया गया। सोमवार की सुबह छह बजे यहां जलस्तर 36.92 मीटर रहा।
जलस्तर में मामूली दो सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है, लेकिन बागमती खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है। बागमती खगड़िया के संतोष जलद्वार के पास खतरे के निशान (35.63 मीटर) से एक मीटर 31 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।
विभाग ने सभी बांध-तटबंध और आधारभूत संरचनाओं को सुरक्षित बताया है। बांध-तटबंधों की 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है।