Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खगड़िया: पिता की मौत के बाद सनकी बेटे ने मां सहित 6 लोगों पर किया कुल्हाड़ी से हमला, पुलिस ने दबोचा

    Updated: Wed, 13 May 2026 03:45 PM (GMT+05:30)

    खगड़िया के जमुआ गांव में पिता की मृत्यु के बाद एक सनकी बेटे प्रदीप पाठक ने मां समेत छह लोगों को कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को ग ...और पढ़ें

    पिता की मौत के बाद सनकी बेटे ने मां सहित 6 लोगों पर किया कुल्हाड़ी से हमला, पुलिस ने दबोचा

    पिता की मौत के बाद सनकी बेटे ने मां सहित 6 लोगों पर किया कुल्हाड़ी से हमला, पुलिस ने दबोचा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, चौथम (खगड़िया)। चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत नीरपुर पंचायत के जमुआ गांव में बुधवार की सुबह एक सनकी पुत्र ने पिता की मौत के बाद स्वजनों समेत छह लोगों को कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। सभी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

    सूचना पर चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार, एसआई भानुप्रताप सिंह, एएसआइ अभिमन्यु कुमार, अनिल कुमार आदि पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके से आरोपित प्रदीप पाठक को घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।

    घायलों में बच्चन देवी, रीता देवी, सीमा देवी, मंजू देवी, हरिलाल यादव, क्षत्री यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेजा गया है। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद से ग्रामीण हतप्रभ हैं। किसी ने इस तरह की उम्मीद नहीं की थी।

    जानकारी के अनुसार, जमुआ निवासी 70 वर्षीय उग्रसेन उर्फ उगो पाठक की बुधवार को स्वाभाविक मृत्यु हो गई। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। स्वजन उनके शव के पास विलाप कर रहे थे। इस बीच मृतक के सनकी पुत्र प्रदीप पाठक कुल्हाड़ी से स्वजनों पर वार करना शुरू कर दिया।

    घायलों को बचाने आए पड़ाेसियों को भी कुल्हाड़ी से घायल कर दिया। किसी तरह से उस पर काबू पाया गया। ग्रामीणों के अनुसार प्रदीप पाठक पहले भी असामान्य व्यवहार करता रहा है।

    इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित प्रदीप पाठक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में उपयोग किए गए कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया गया है। सभी घायल इलाजरत हैं। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

    खबरें और भी