विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: उलझ गया महागठबंधन का बंधन, इस सीट पर दो-दो प्रत्याशी लड़ रहे चुनाव

Published: Mon, 27 Oct 2025 02:46 PM (IST)

खगड़िया के बेलदौर में महागठबंधन की एकता कमजोर दिख रही है, क्योंकि कांग्रेस और भारतीय समावेशी पार्टी, दोनों ने अपने-अपने ...और पढ़ें

तेजस्वी यादव और राहुल गांधी।

तेजस्वी यादव और राहुल गांधी।

HighLights

  1. बेलदौर में महागठबंधन में दो प्रत्याशी

  2. कांग्रेस और समावेशी पार्टी मैदान में

  3. मतदाताओं में भ्रम की स्थिति बनी

अमित झा, खगड़िया। महागठबंधन में शामिल दलों के शीर्ष नेताओं की ओर से एकजुटता दिखाई जा रही है। बेलदौर विधानसभा क्षेत्र में यह एकजुटता कहीं न कहीं फीकी पड़ रही है। यहां महागठबंधन की ओर से दो-दो दलों के प्रत्याशी मैदान में हैं।

एक तरफ जहां कांग्रेस ने मिथिलेश निषाद को प्रत्याशी बनाया है, वहीं दूसरी ओर भारतीय समावेशी पार्टी (इंडियन इंक्लूसिव पार्टी) से तनीषा भारती को प्रत्याशी बनाया गया है। ये दोनों पार्टियां महागठबंधन में शामिल हैं।

दोनों जीत के दावे के साथ जोर-शोर से प्रचार अभियान में जुट गए हैं। दोनों प्रत्याशी अपनी पार्टी के साथ महागठबंधन दलों के नेताओं के पोस्टर और झंडे का उपयोग चुनाव प्रचार में कर रहे हैं। दोनों ही प्रत्याशी अपने आप को महागठबंधन का प्रत्याशी बताते हुए लोगों के बीच जाकर वोट करने की अपील भी कर रहे हैं।

गठबंधन के बड़े नेताओं के नाम पर ये वोट मांग रहे हैं। बड़े इससे आम मतदाताओं में भी कंफ्यूजन की स्थिति है। हालांकि, बेलदौर में अभी महागठबंधन की ओर से बड़े नेताओं की कोई सभा नहीं हुई है।

शनिवार को परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के गोगरी भगवान हाई स्कूल के मैदान में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की सभा में मिथिलेश निषाद और तनीषा भारती मौजूद रहे।

अब देखना है कि महागठबंधन के बड़े नेताओं की जब बेलदौर विधानसभा क्षेत्र में सभा होगी, तो क्या सीन बनता है। फिलहाल तो एक कंफ्यूजन जरूर पैदा हो गया है।

बेलदौर की राजनीति पर नजर रखने वालों के अनुसार, इसका नुकसान अभी महागठबंधन को ही हो रहा है। इधर, कांग्रेस की कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकिरण ठाकुर कहती हैं- इंडियन इंक्लूसिव पार्टी से तनीषा भारती को पहले टिकट मिल गया और उन्होंने नामांकन भी कर दिया। कांग्रेस में इस सीट को लेकर देर से फैसला हुआ। हमारे प्रत्याशी मिथिलेश निषाद मजबूती से मैदान में हैं और रहेंगे। मामला सुलझ जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।