Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खगड़िया में बड़ा एक्शन : सूखा नशा करते विधायक का भतीजा समेत 6 गिरफ्तार, जलमीनार के नीचे चल रहा था स्मैक का खेल

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 10:40 PM (IST)

    खगड़िया के बेलदौर में पुलिस ने स्थानीय विधायक के भतीजे सहित छह लोगों को स्मैक का सेवन करते हुए गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर पंचायत सरक ...और पढ़ें

    बिहार के खगड़िया में सूखा नशा का मामला

    बिहार के खगड़िया में सूखा नशा का मामला

    HighLights

    1. बेलदौर पुलिस ने स्मैक के साथ छह लोगों को पकड़ा।

    2. गिरफ्तार लोगों में स्थानीय विधायक का भतीजा शामिल।

    3. पंचायत सरकार भवन के पास आधी रात हुई छापेमारी।

    संवाद सूत्र, बेलदौर (खगड़िया)। खगड़िया जिले की बेलदौर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 'सूखा नशा' यानी स्मैक का सेवन करने के आरोप में स्थानीय विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के भतीजे समेत आधा दर्जन (6) लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

    गुप्त सूचना पर पुलिस की आधी रात छापेमारी

    जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात बेलदौर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पनसलवा पंचायत सरकार भवन के बगल में स्थित मिनी जलमीनार के नीचे बने एक कमरे में स्मैकचियों का जमघट लगा हुआ है और वहां नशे की महफिल सजी है। सूचना मिलते ही बेलदौर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया और आधी रात को ही बताए गए ठिकाने पर छापेमारी के लिए रवाना कर दिया।

    • खगड़िया में हाई-प्रोफाइल रेड: पंचायत सरकार भवन में चल रही थी स्मैक की महफिल

    • पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप

    • खगड़िया पुलिस की आधी रात वाली इस रेड की पूरी इनसाइड स्टोरी

    विधायक के भतीजे समेत ये लोग हुए गिरफ्तार

    पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर नशा कर रहे सभी 6 युवकों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार की गई है:

    • रंजीत कुमार पटेल (स्थानीय विधायक पन्नालाल सिंह पटेल का भतीजा)

    • संतोष कुमार (निवासी- पनसलवा)

    • नीरज कुमार (निवासी- पनसलवा)

    • गोलू कुमार (निवासी- पनसलवा)

    • छोटू कुमार (निवासी- तेलिहार)

    • सौरव कुमार (निवासी- तेलिहार)

    एसडीएम कोर्ट भेजे गए आरोपी, विधायक ने नहीं उठाया फोन

    मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि स्मैक का सेवन करने के आरोप में इन छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई (Preventive Action) करते हुए उन्हें एसडीएम कोर्ट, गोगरी भेज दिया है।

    इस संवेदनशील और हाई-प्रोफाइल मामले में जब बेलदौर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल का पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनके मोबाइल पर रिंग होती रही, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

    खबरें और भी