Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शराबी को गिरफ्तार करने गई थी पुलिस; गाड़ी में बैठाया तो स्वजन ने बोल दिया हमला, आरोपित को ले गए अपने साथ

    By Amit JhaEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sat, 11 Nov 2023 02:45 PM (IST)

    Khagaria News बिहार के खगड़िया में पुलिस टीम पर हमले का मामला सामने आया है। पुलिस एक शराबी को गिरफ्तार करने के लिए गई थी। गिरफ्तार आरोपित को जैसे ही प ...और पढ़ें

    शराबी को गिरफ्तार करने गई थी पुलिस; गाड़ी में बैठाया तो स्वजन ने बोल दिया हमला
    शराबी को गिरफ्तार करने गई थी पुलिस; गाड़ी में बैठाया तो स्वजन ने बोल दिया हमला

    संवाद सूत्र, चौथम (खगड़िया)। चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत नौरंगा में शुक्रवार की रात सूचना पर एक शराबी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपित के स्वजन ने हमला कर दिया, जिसमें थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह समेत कुछ पुलिस बल को आंशिक रूप से चोटें आई है।

    पुलिस वाहन के शीशे भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह को सूचना मिली कि नौरंगा में एक युवक शराब के नशे में लोगों से गाली-गलौज कर रहा है।

    आरोपित के स्वजन ने पुलिस पर किया हमला

    सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ चिन्हित स्थान पर पहुंचकर शराबी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित को जैसे ही पुलिस वाहन पर बैठाया, आरोपित के स्वजन ने पुलिस पर हमला बोल दिया। आरोपित को छुड़ाकर ले गए।

    हमले में महिलाएं भी शामिल थी। थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गश्ती दल को बुलाकर छापेमारी की। मौके से शराब के नशे में नौरंगा निवासी सत्तन यादव के पुत्र पिंटू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा पुलिस पर हमले में शामिल नौरंगा निवासी अवधेश यादव व उसकी पत्नी ललिता देवी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

    आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

    गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने बताया कि शराबी पिटू यादव समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। शेष आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें -

    गलत दवा ने छीन ली थी आखों की रोशनी, नहीं हारी हिम्मत; आज जामिया मिलिया इस्लामिया में बच्चों को पढ़ा रहे कानून

    ठंड के साथ मौसमी बीमारियां भी बढ़ रही, भूलकर भी ना करें ये गलती; अस्पताल पहुंच रहे कई मरीज