विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खगड़िया होकर पंजाब से सहरसा के लिए चलेंगी दो जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें, चेक करें शेड्यूल

Published: Wed, 28 Oct 2026 09:25 PM (IST)

रेलवे ने दिवाली और छठ पर्व के लिए पंजाब और बिहार के बीच दो जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा ...और पढ़ें

खगड़िया होकर पंजाब से सहरसा के लिए चलेंगी दो जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें

खगड़िया होकर पंजाब से सहरसा के लिए चलेंगी दो जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें

HighLights

  1. दिवाली-छठ के लिए दो जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें।

  2. लुधियाना/सरहिंद से सहरसा तक खगड़िया मार्ग से।

  3. पंजाब-बिहार यात्रियों को मिलेगी विशेष सुविधा।

जागरण संवाददाता, खगड़िया। दिवाली व छठ पर्व के दौरान ट्रेनों में भीड़ की संभावना व यात्रियों की सुविधा को लेकर रेलवे की ओर से कई विशेष ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की जा रही है।

पूजा के दौरान पंजाब से बिहार आने-जाने वाले लोगों की सुविधा को लेकर लुधियाना से खगड़िया व मानसी होते हुए सहरसा के लिए दो जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। जिससे खगड़िया व कोसी क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा होगी।

पहली स्पेशल ट्रेन, गाड़ी संख्या 04656 लुधियाना-सहरसा आरक्षित स्पेशल ट्रेन लुधियाना से 6, 9 और 11 नवंबर को चलेगी।

वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 04655 सहरसा–लुधियाना स्पेशल ट्रेन सहरसा से 8, 11 और 13 नवंबर को चलेगी। इस ट्रेन में जनरल, स्लीपर और थर्ड एसी श्रेणी के कोच होंगे।

वहीं एक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन भी चलेगी। गाड़ी संख्या 04528 सरहिंद से 5, 9 और 12 नवंबर को चलेगी, जबकि गाड़ी संख्या 04527 सहरसा से 6, 10 और 13 नवंबर को रवाना होगी।

यह ट्रेन केवल जनरल कोच के साथ चलेगी। इसका रूट मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगूसराय और खगड़िया होकर निर्धारित किया गया है।

पर्व के दौरान इन दो स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से पंजाब और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी। खासकर खगड़िया और कोसी क्षेत्र के यात्रियों के लिए यह काफी सुविधाजनक साबित होगी।

यह भी पढ़ें- छठ पर बिहार-बंगाल के रेल यात्रियों को राहत, सियालदह-सीतामढ़ी स्पेशल का झाझा-जसीडीह-मधुपुर में ठहराव, जानें टाइम टेबल

यह भी पढ़ें- बंगाल से जयपुर तक का सफर अब नई ट्रेन से, 4 नवंबर से चलेगी संतरागाछी-खातीपुरा एक्‍सप्रेस; देखें पूरा रूट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।