Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Flood In Bihar: कोसी और बागमती की बाढ़ से खगड़िया में तबाही; एक बच्चे की मौत, गांव-स्कूल में पानी घुसने से दहशत

    By Amit Jha Edited By: Yogesh Sahu
    Updated: Fri, 16 Aug 2024 06:43 PM (IST)

    Flood In Bihar कोसी और बागमती नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिससे खगड़िया जिले में बाढ़ की स्थिति बन गई है। कोसी खतरे के निशान से एक मीटर 34 सेंट ...और पढ़ें

    Flood In Bihar: पुरानी बंगलिया में बागमती के मुहाने पर घर।
    Flood In Bihar: पुरानी बंगलिया में बागमती के मुहाने पर घर।

    HighLights

    1. कोसी खतरे के निशान से एक मीटर 34 सेंटीमीटर ऊपर
    2. बागमती खतरे के निशान से एक मीटर 62 सेंटीमीटर ऊपर
    3. बाढ़ के साथ कटाव की तेज रफ्तार से दहशत में ग्रामीण

    निर्भय, खगड़िया। Flood In Bihar: बिहार के खगड़िया जिले में कोसी, बागमती, गंगा और बूढ़ी गंडक उफान पर है। कोसी खगड़िया के बलतारा में खतरे के निशान से एक मीटर 34 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

    बागमती खतरे के निशान से खगड़िया (Flood In Khagaria) के संतोष जलद्वार के पास एक मीटर 62 सेंटीमीटर ऊपर है। कोसी और बागमती की प्रवृति बढ़ने की बताई गई है।

    गंगा और बूढ़ी गंडक घट रही है, पर खतरे के निशान से ऊपरगंगा खगड़िया के खाराधार जलद्वार के पास खतरे के निशान से एक मीटर 19 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

    बूढ़ी गंडक खगड़िया के एनएच-31 ब्रिज (अघोरी स्थान) के पास खतरे के निशान से 87 सेंटीमीटर ऊपर है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-एक, खगड़िया की ओर से जारी रिपोर्ट में गंगा और बूढ़ी गंडक की प्रवृति घटने की बताई गई है।

    नदियां कर रही हैं कटाव

    Bihar News: कोसी बेलदौर प्रखंड के गांधीनगर और पचाठ मुनि टोला में कटाव कर रही है। पचाठ-मुनि टोला, वार्ड नंबर-12 में उपेंद्र मुनि का घर नदी में समा गया है।

    इसकी जानकारी वार्ड नंबर- 11 की वार्ड सदस्य और वार्ड नंबर-12 निवासी नूतन देवी ने दी है। कोसी पूरे वेग से बह रही है। चौथम प्रखंड के पुरानी बंगलिया में बागमती बहुत ही तेजी से कटाव कर रही है।

    कन्या मध्य विद्यालय बंगलिया समेत कई घर नदी के मुहाने पर (Flood In Khagaria) हैं। गांधीनगर का सड़क संपर्क चोढ़ली बाजार से कई दिनों सेभंग हैं। बाढ़ पीड़ितों ने जीएन तटबंध पर शरण ले रखा है।

    बीते दिनों बौरना जमींदारी बांध टूटने के बाद से बौरना पंचायत की तीन वार्ड, आठ, नौ और 10 पूरी से बाढ़ प्रभावित है। प्रभावित अधिकांश लोग घरों के छतों पर और गोगरी- नारायणपुर तटबंध पर शरण लिए हुए हैं।

    पचाठ-मुनि टोला के पास उफान पर कोसी। -जागरण

    कई स्कूलों में घुसा बाढ़ का पानी

    गोगरी एसडीओ सुनंदा कुमारी ने कहा कि बौरना पंचायत की वार्ड नंबर आठ, नौ और 10 पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में है। कुछ प्रभावित परिवारों ने जीएन तटबंध पर शरण ले रखा है।

    जीएन तटबंध पर चापाकल और अस्थाई शौचालय की व्यवस्था की गई है। प्रभावित वार्डों की सड़कों पर पानी बह रहा है। वहां नाव चलाई जा रही है। इधर, गोगरी और परबत्ता प्रखंड के कई विद्यालय परिसर में बाढ़ का पानी है।

    बाढ़ के पानी में डूबे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नयागांव-गोढ़ियासी में नाव के सहारे पहुंचकर झंडोत्तोलन करते प्रधानाध्याक व मौजूद शिक्षकगण। - जागरण

    चार वर्षीय बालक की डूबने से मौत

    Bihar News: 15 अगस्त को सदर प्रखंड स्थित रहीमपुर दक्षिणी पंचायत अवस्थित कुम्हरचक्की, वार्ड नंबर- सात में एक बालक खेलने के दौरान बाढ़ के पानी में चला गया। डूबने से बालक की मौत हो गई।

    मृतक बालक की पहचान कुम्हरचक्की निवासी राजेश यादव के चार वर्षीय पुत्र अभिराज कुमार के रूप में हुई है। इसकी पुष्टि खगड़िया सीओ ने की है।

    Flood In Khagaria: उन्होंने कहा कि मृतक बालक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया गया है। गाइड लाइन के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें

    खतरनाक बाढ़ के बीच दिखा देश भक्ति का जज्बा, कहीं नाव पर सवार होकर तो कहीं पानी में घुसकर शिक्षकों फहराया तिरंगा

    Flood in Bihar: बिहार में गंगा, कोसी, बागमती और गंडक नदियों का तांडव, समस्तीपुर-खगड़िया जैसे जिलों में बाढ़ जैसे हालात

    खबरें और भी