Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 'कुछ लोग मुझसे जलते हैं, समय आने पर...'; खटपट की खबरों के बीच JDU विधायक का बड़ा बयान

    Updated: Tue, 13 Feb 2024 07:49 PM (IST)

    Bihar Politics News खटपट की खबरों के बीच जदयू विधायक डॉ. संजीव कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कुछ लोग हैं जो मुझसे जलते हैं। उन्हें लग ...और पढ़ें

    'कुछ लोग मुझसे जलते हैं, समय आने पर...'; खटपट की खबरों के बीच JDU विधायक का बड़ा बयान (फाइल फोटो)
    'कुछ लोग मुझसे जलते हैं, समय आने पर...'; खटपट की खबरों के बीच JDU विधायक का बड़ा बयान (फाइल फोटो)

    संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया)। फ्लोर टेस्ट के बाद से ही परबत्ता विधायक डॉ. संजीव कुमार काफी चर्चा में आ गए हैं। फ्लोर टेस्ट के पूर्व डॉ. संजीव कुमार के गायब होने की चर्चा रही। हालांकि, उनकी ओर से कहा गया कि एक पारिवारिक समारोह में पार्टी नेतृत्व को बता कर गोवा गए हुए थे। वहीं, फ्लोर टेस्ट के दिन भी रांची से पटना आने के क्रम में नवादा पुलिस के द्वारा उन्हें रोके जाने की चर्चा रही। हालांकि, वे फ्लोर टेस्ट में पहुंच गए। पार्टी (जदयू) के साथ दिखाई भी दिए।

    वहीं, बाद में उनपर विधायक बीमा भारती के अपहरण का आरोप भी लगा। हरलाखी विधायक ने उनके विरुद्ध केस भी दर्ज कराया है। हालांकि, मामले में परबत्ता के जदयू विधायक डॉ. संजीव कुमार ने कहा है कि यह बिल्कुल झूठ है। जिनके अपहरण की बात कही जा रही है वे खुद कह रही हैं कि कोई अपहरण नहीं हुआ। कोई तीसरा व्यक्ति आरोप लगाए कि फलाने का अपहरण कर लिया गया, तो इसका क्या मतलब है।

    वहीं, फ्लोर टेस्ट को लेकर कहा कि इधर-उधर कहीं नहीं थे। वे बाहर गए हुए थे, इसलिए भोज में नहीं गए। वे फ्लोर टेस्ट में पहुंचे भी। उन्होंने सरकार व जदयू से नाराजगी के सवाल पर कहा कि कोई नाराजगी नहीं है। हमारे संबंध में कुछ लोग कुछ से कुछ मनगढ़ंत कहानियां बना रहे हैं। कुछ लोग हैं, जो मुझसे जलते हैं। उन्हें लगता है कि डॉ. संजीव मुख्यमंत्री के चहेते कैसे हैं। मुख्यमंत्री उनकी बातों को कैसे मानते हैं। इन बातों से कुछ लोग जलते हैं, समय आने पर उनका नाम भी खोलूंगा।

    डॉ. संजीव कुमार ने आगे कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके लिए पिता तुल्य हैं। वे उनके नेता हैं और रहेंगे। कोई नाराजगी भी होती है तो वो उनसे कहते हैं। सरकार में काम की बात हो या काम में ढिलाई की सब पर बोलता हूं। अगुवानी- सुल्तानगंज पुल को लेकर मैं पहले से बोलता रहा कि वहां काम सही नहीं हुआ है। पुल गिरा। सरकार में कमियां रहती है तो भी बोलता हूं, सही काम होता है तो भी बोलता हूं। कमियां बोलने से ही दूर होती है। यह तो हमेशा करता रहूंगा।

    खबरें और भी

    जनाधार में मजबूत हैं विधायक

    जदयू विधायक डॉ. संजीव कुमार 2020 में पहली बार परबत्ता विधानसभा से जदयू के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने 951 मतों से राजद प्रत्याशी दिगंबर प्रसाद तिवारी को हराया। इनके पूर्व परबत्ता विधानसभा से इनके पिता पूर्व मंत्री आरएन सिंह विधायक रहे हैं। वे परबत्ता से पांच बार विधायक चुने गए।

    2020 में उन्होंने अपना ताज अपने पुत्र डॉ. संजीव को सौंप दिया। डॉ. संजीव जदयू से विधायक बने। डॉ. संजीव के बड़े भाई राजीव कुमार कांग्रेस से एमएलसी हैं। डॉ. संजीव की आमजनों में अच्छी पैठ है। जातिगत आधार पर भी वे बहुत मजबूत स्थिति में हैं। उनके समर्थकों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती रही है। वे मुखर नेता माने जाते हैं। खगड़िया जिला में उनका दबदबा है।

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: नीतीश कुमार विधानसभा में गरजे! लालू-राबड़ी के शासन पर उठाए सवाल, बोले- इन लोगों ने खूब गड़बड़ी की

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: अब इन विधायकों की खैर नहीं! Nitish Kumar खुद करेंगे एक-एक से मुलाकात, जांच और कार्रवाई होगी