यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Train News: खुशखबरी! बिहार के इस रूट पर जल्द दौड़ेंगी ट्रेनें, खत्म होगा सालों का इंतजार
Train News बिहार के खगड़िया की बड़ी आबादी आज भी रेल सुविधा से वंचित हैं। खगड़िया-कुशेश्वर स्थान रेल परियोजना आज भी अधूरी है। वर्तमान समय में खगड़िया स ...और पढ़ें

HighLights
- अलौली-खगड़िया के बीच पैसेंजर ट्रेन चलने का इंतजार
- मालगाड़ी का हो रहा परिचालन, मक्का व्यवसाय को मिला बल
संवाद सूत्र, अलौली (खगड़िया)। Train News बिहार के खगड़िया की एक बड़ी आबादी आज भी रेल की सुविधा से वंचित हैं। खगड़िया-कुशेश्वर स्थान रेल परियोजना आज भी अधूरी है। वर्तमान में खगड़िया से अलौली तक ही पटरी बिछी है। खगड़िया से अलौली के मध्य मालगाड़ी का परिचालन हो रहा है, परंतु अभी तक पैसेंजर ट्रेनें नहीं चली है।
बीते दिनों डीआरएम ने अलौली स्टेशन का जायजा लिया था। उन्होंने जल्द पैसेंजर ट्रेन के परिचालन का भरोसा दिया। अलौली के सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व प्रमुख संजीव कुमार कहते हैं- जब से मालगाड़ी चली है तब से मक्का व्यवसाय को बल मिला है। मक्के की खेती का रकबा भी बढ़ा है।
क्या कहते हैं स्थानीय लोग
जानकारी के अनुसार, अब तक अलौली से छह रैक खुल चुका है। संजीव कुमार कहते हैं- अगर पैसेंजर ट्रेन चलने लगेगी तो यहां के विकास को और बल मिलेगा। अलौली की तस्वीर बदल जाएगी। से
वानिवृत शिक्षक शील कुमार और शिक्षाविद् धरनीधर मंडल कहते हैं- अलौली