Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    असम में आई बाढ़ ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, किशनगंज स्टेशन पर देरी से पहुंची कई गाड़ियां 

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 08:48 PM (GMT+05:30)

    असम में आई भीषण बाढ़ के कारण पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे का परिचालन प्रभावित हुआ है, जिससे किशनगंज स्टेशन पर कई ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं या उनके रूट ...और पढ़ें

    ट्रैक में भरा पानी। फोटो जागरण

    ट्रैक में भरा पानी। फोटो जागरण

    HighLights

    1. असम बाढ़ से पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे का परिचालन प्रभावित हुआ।

    2. किशनगंज स्टेशन पर कई ट्रेनें घंटों देरी से पहुंच रही हैं।

    3. रेलवे ने यात्रियों के लिए हेल्प डेस्क और सुविधाएं प्रदान कीं।

    असम में आई बाढ़ के कारण विलंब से किशनगंज पहुंच रही है ट्रेनें
    - पूर्वोत्तर भारत से आने वाले कई ट्रेनों का बदला रूट
    संवाद सहयोगी, जागरण, किशनगंज: पूर्वोत्तर भारत के असम में आई बाढ़ के कारण पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे का रेल परिचालन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। असम के शिवसागर जिले के सिमलगुड़ी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक और स्टेशन यार्ड जलमग्न होने के बाद सिमलगुड़ी- नामतियाली तथा सिमलगुड़ी-सेलेंघाट रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन लगभग बंद हो गया है और इसका असर किशनगंज स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों पर भी पड़ा है। एनएफ रेलवे के सीपीआरओ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 12423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को श्रीपुरियागांव-चापरमुख के बीच डायवर्ट किया गया है। यह ट्रेन किशनगंज करीब 5 घंटे 46 मिनट की देरी से पहुंची। वहीं 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को सिमलगुड़ी-चापरमुख के बीच वैकल्पिक मार्ग से चलाया जा रहा है और इसके करीब 8 घंटे 30 मिनट विलंब से किशनगंज पहुंची की संभावना है। इसके साथ पूर्वोत्तर भारत से किशनगंज के रास्ते चलने वाली
    अन्य ट्रेनों पर भी विलंब से चल रही है। जिसमें 22504 कन्याकुमारी-डिब्रूगढ़ विवेक सुपरफास्ट एक्सप्रेस को श्रीपुरियागांव-न्यू बोंगाईगांव के बीच डायवर्ट किया गया है, जिससे यह ट्रेन करीब 3 घंटे 45 मिनट की देरी से किशनगंज पहुंची। वहीं 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी बदले हुए मार्ग से संचालित की जा रही है और इसके लगभग 4 घंटे विलंब से पहुंची। रेलवे ने 20504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस को फुरकाटिंग, 12424 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस को दीमापुर, 15959 हावड़ा-डिब्रूगढ़ कामरूप एक्सप्रेस एवं 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस को मरियानी जंक्शन तक ही चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा 22503 कन्याकुमारी-डिब्रूगढ़ विवेक एक्सप्रेस को सेलेंघाट तथा 13282 राजेंद्र नगर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस को नामतियाली तक सीमित किया गया है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने प्रभावित यात्रियों की सुविधा के लिए प्रमुख स्टेशनों पर हेल्प डेस्क, पेयजल, भोजन, टिकट रिफंड तथा वैकल्पिक परिवहन की व्यवस्था की है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का ताजा रनिंग स्टेटस और आधिकारिक सूचना अवश्य जांचने की अपील की है।