Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बागडोगरा में इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन फेल, ढाई घंटे लेट होने पर ठाकुरगंज में यात्री ने उठाए सवाल, पूछा- कब सुधरेगा रेल?

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 02:46 PM (IST)

    बागडोगरा स्टेशन पर हल्दीबाड़ी-बालुरघाट इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया, जिससे रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ। तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन ढाई ...और पढ़ें

    बागडोगरा में इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से मचा हड़कंप, ढाई घंटे विलंब से चली ट्रेन; ठाकुरगंज में यात्री बेहाल

    बागडोगरा में इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से मचा हड़कंप, ढाई घंटे विलंब से चली ट्रेन; ठाकुरगंज में यात्री बेहाल

    HighLights

    1. बागडोगरा में इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन हुआ फेल।

    2. तकनीकी खराबी से रेल परिचालन ढाई घंटे बाधित रहा।

    3. यात्रियों को भीषण गर्मी में भारी असुविधा हुई।

    संवाद सूत्र, ठाकुरगंज (किशनगंज)। Kishanganj Thakurganj Rail Operation Affected: हल्दीबाड़ी से सिलीगुड़ी होते हुए बालुरघाट जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन बागडोगरा रेलवे स्टेशन पर अचानक फेल हो गया। इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण इस रूट पर रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे प्रतिदिन सफर करने वाले हजारों रेलयात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    बागडोगरा स्टेशन पहुंचते ही ठप हो गया ट्रेन का इंजन

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 15464 हल्दीबाड़ी-सिलीगुड़ी-बालुरघाट इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसे ही बागडोगरा स्टेशन पर पहुंची, उसके इंजन में गंभीर फाल्ट आ गया। इसके बाद ट्रेन पूरी तरह ठप हो गई। लोको पायलट ने इंजन को दोबारा चालू करने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन उनकी सभी कोशिशें नाकाम रहीं।

    इंजीनियरों की टीम जुटी, मंगाना पड़ा दूसरा वैकल्पिक इंजन

    ट्रेन में तकनीकी खराबी आने की आधिकारिक सूचना मिलते ही इंजीनियरों और तकनीकी कर्मचारियों की विशेष टीम मौके पर पहुंची। टीम ने इंजन की विस्तृत जांच कर खराबी दूर करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने न्यू जलपाईगुड़ी (NJP) यार्ड से वैकल्पिक इंजन मंगाने की प्रक्रिया शुरू की।

    भीषण गर्मी के बीच स्टेशनों पर घंटों तड़पते रहे यात्री

    इंजन फेल होने का असर डाउन लाइन के नक्सलबाड़ी, गलगलिया, ठाकुरगंज और किशनगंज सहित कई स्टेशनों पर देखने को मिला, जहां यात्री घंटों ट्रेन का इंतजार करते रहे। भीषण गर्मी के कारण यात्रियों में रेलवे प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी देखी गई। लोग बार-बार पूछताछ काउंटर के चक्कर काटते नजर आए।

    खबरें और भी

    निर्धारित समय से ढाई घंटे की देरी से खुली इंटरसिटी

    NJP रेलवे यार्ड से वैकल्पिक लोकोमोटिव (इंजन) आने और उसे ट्रेन से जोड़े जाने के बाद करीब ढाई घंटे की देरी से ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। ट्रेन लेट होने की वजह से दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों, मरीजों और परीक्षार्थियों को सबसे ज्यादा असुविधा का सामना करना पड़ा।

    सुबह 9 बजे की जगह दोपहर को पहुंची ठाकुरगंज

    ठाकुरगंज स्टेशन अधीक्षक मनीष कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तकनीकी खराबी के कारण इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 09:00 बजे के बजाय प्रातः 11:36 बजे ठाकुरगंज स्टेशन पहुंची। इसके बाद प्रातः 11:38 बजे इसे बालुरघाट के लिए आगे रवाना किया जा सका।