विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी-बिहार और असम के यात्रियों को राहत, मुंबई-कटिहार और कानपुर-गुवाहाटी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े

Published: Fri, 04 Sep 2026 07:38 PM (IST)

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने आगामी त्योहारों के लिए दो जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की सेवा बढ़ाई है। यह विस्तार यात्रियों ...और पढ़ें

मुंबई-कटिहार और कानपुर-गुवाहाटी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े

मुंबई-कटिहार और कानपुर-गुवाहाटी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े

HighLights

  1. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की सेवा बढ़ाई।

  2. मुंबई सेंट्रल-कटिहार और कानपुर सेंट्रल-गुवाहाटी ट्रेनें शामिल हैं।

  3. यात्रियों को त्योहारों में सुलभ आवागमन और भीड़ से राहत मिलेगी।

संवाद सहयोगी, किशनगंज। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने आगामी त्योहार के मौसम में यात्रियों को यात्रा का अतिरिक्त विकल्प प्रदान करने और उनके सुलभ आवागमन के लिए दो जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की सेवा बढ़ाई है।

विस्तारित सेवाओं में ट्रेन संख्या 09189/09190 (मुंबई सेंट्रल-कटिहार-मुंबई सेंट्रल) और ट्रेन संख्या 04127/04128 (कानपुर सेंट्रल-गुवाहाटी-कानपुर सेंट्रल) फेस्टिवल स्पेशल शामिल हैं।

ये सेवाएं त्योहार के मौसम में यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए बढ़ाई गई हैं। ट्रेनें अपने मौजूदा सेवा अनुसूची, समय, कोच की संख्या और ठहराव के अनुसार चलेगी।

मुंबई सेंट्रल-कटिहार फेस्टिवल स्पेशल

ट्रेन संख्या 09189 (मुंबई सेंट्रल-कटिहार) फेस्टिवल स्पेशल 5 एवं 12 सितंबर; 17, 24 एवं 31 अक्टूबर और 7 एवं 14 नवंबर 2026 को 7 अतिरिक्त फेरों के लिए चलेगी।

कटिहार-मुंबई सेंट्रल फेस्टिवल स्पेशल

वापसी में, ट्रेन संख्या 09190 (कटिहार-मुंबई सेंट्रल) फेस्टिवल स्पेशल 8 एवं 15 सितंबर; 20 एवं 27 अक्टूबर और 3, 10 एवं 17 नवंबर 2026 को 7 अतिरिक्त फेरों के लिए चलेगी।

कानपुर सेंट्रल-गुवाहाटी स्पेशल

ट्रेन संख्या 04127 (कानपुर सेंट्रल-गुवाहाटी) स्पेशल 10 सितंबर से 10 दिसंबर 2026 तक 14 अतिरिक्त फेरों के लिए चलेगी।

गुवाहाटी-कानपुर सेंट्रल स्पेशल

वापसी में, ट्रेन संख्या 04128 (गुवाहाटी-कानपुर सेंट्रल) स्पेशल 11 सितंबर से 11 दिसंबर 2026 तक 14 अतिरिक्त फेरों के लिए चलेगी।

एन एफ रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि इन स्पेशल ट्रेनों के चलने और सेवा बढ़ने से यात्रियों को यात्रा के और अधिक विकल्प मिलेंगे। साथ ही व्यस्त रूट पर भीड़ कम होगी। जिससे उन्हें सुगम यातायात में काफी लाभ होगा।

यह भी पढ़ें- Malda Division : दार्जिलिंग मेल, सरायघाट, हावड़ा, डिब्रूगढ़ और वंदे भारत स्लीपर समेत 14 ट्रेनें रद; देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों को राहत: बरौनी और दरभंगा से नई दिल्ली की 4 स्पेशल ट्रेनें नवंबर-दिसंबर तक चलेंगी