किशनगंज में शराब तस्करी पर लगेगी लगाम, चरघड़िया एंट्री प्वाइंट पर 85 लाख की लागत से बनेगा नया चेकपोस्ट
किशनगंज में शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चरघड़िया एंट्री प्वाइंट पर 85 लाख रुपये की लागत से नया ...और पढ़ें

किशनगंज में शराब तस्करी पर लगेगी लगाम (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
HighLights
चरघड़िया एंट्री प्वाइंट पर नया चेकपोस्ट बनेगा।
85 लाख रुपये की लागत से होगा निर्माण कार्य।
शराब तस्करी रोकने में मिलेगी बड़ी मदद।
अमरेंद्र कांत, किशनगंज। बंगाल और नेपाल की सीमा से सटे किशनगंज जिले में शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत कोचाधामन प्रखंड के चरघड़िया एंट्री प्वाइंट पर करीब 85 लाख रुपये की लागत से नया चेकपोस्ट बनाया जाएगा।
चेकपोस्ट की स्वीकृति विभाग से मिलने के बाद निर्माण के लिए भवन निर्माण विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। नया चेकपोस्ट बनने से इस क्षेत्र में वाहनों की निगरानी और जांच व्यवस्था मजबूत होगी।
जानकारी के अनुसार जिस मार्ग में चेकपोस्ट बनाया जा रहा है उस मार्ग से शराब की बरामदगी होती रही है। फरवरी में कार से 404 लीटर और अप्रैल में 264.28 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई थी। जबकि कम मात्रा में शराब की बरामदगी पुलिस व उत्पाद विभाग निरंतर करती रही है। जिस कारण चरघड़िया में नया चेकपोस्ट बनने से विभाग की निगरानी व्यवस्था का विस्तार होगा।
तीन स्थायी और तीन अस्थायी चेकपोस्ट से फिलहाल हो रही निगरानी
फिलहाल जिले में गलगलिया, फरिंगगोला और रामपुर में तीन स्थायी चेकपोस्ट संचालित हैं। तीनों चेकपोस्ट बंगाल के रास्ते आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जाती है। इनके अतिरिक्त देवी चौक, ब्लाक चौक और कैल्टेक्स चौक पर तीन अस्थायी चेकपोस्ट भी चल रहे हैं। इन स्थानों पर वाहनों की जांच कर शराब की अवैध ढुलाई रोकने का प्रयास किया जाता है।
उत्पाद विभाग के अनुसार स्थायी चेकपोस्टों पर 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था है। यहां लगे सीसीटीवी कैमरों से आने-जाने वाले वाहनों की गतिविधियों के साथ ड्यूटी पर तैनात कर्मियों पर भी नजर रखी जाती है। जांच के दौरान सीसीटीवी में पूरी जांच की व्यवस्था कैद हो जाती है।
चरघड़िया एंट्री प्वाइंट पर चौथा चेकपोस्ट बनाने की स्वीकृति मिल चुकी है। इसके निर्माण के लिए भवन निर्माण विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। यहां चेकपोस्ट और बैरेक भी बनेगा। नया चेकपोस्ट बनने से शराब तस्करी रोकने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी और संबंधित क्षेत्र में निगरानी व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी। - दीपक मिश्रा, उत्पाद अधीक्षक
यह भी पढ़ें- किशनगंज की जैनब खातून ने 50 हजार के ऋण से बदली तकदीर, चाय-नाश्ते की दुकान से सालाना कमाई 2 लाख पार
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।