Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Elections: बिहार की इस सीट पर BJP लगा रही पूरा जोर! जीत को लेकर बनाई अलग स्ट्रेटजी, मिशन पर लगे नेता

    Updated: Thu, 14 Mar 2024 03:03 PM (IST)

    Bihar Political News भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर एक लक्ष्य तय किया है। पार्टी ने 400 सीटें जीतने का टार्गेट सेट किया गया है। इस लक्ष्य को हासिल करने ...और पढ़ें

    बिहार के डिप्टी सीएम सम्राटन चौधरी। फोटो- जागरण
    बिहार के डिप्टी सीएम सम्राटन चौधरी। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करेंगे कार्यकर्ता
    2. किशनगंज लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई

    संवाद सहयोगी, किशनगंज। Bihar Politics भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के किशनगंज लोकसभा (Kishanganj Lok Sabha Seat) चुनाव प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें लोकसभा प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, लोकसभा संयोजक गोपाल मोहन सिंह, जिला प्रभारी ज्योति कुमार सोनू ने दीप प्रज्वलित का कार्यक्रम का शुभारंभ किए।

    लोकसभा प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा ने कहा कि बैठक का उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन समिति का पूर्ण रूप से गठन किया जाना और चुनाव संबंधित कार्य के साथ कार्यकर्ताओं को उनके दायित्व की जानकारी दिए गए।

    बुथ स्तर तक कार्य को संपन्न करवाना जरूरी

    चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य ईमानदारी पूर्वक अपना बहुमूल्य समय देकर आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करना है। सभी विधानसभा में बैठक कर निर्धारित समय के अंदर कार्यकर्ताओं को बुथ स्तर तक कार्य को संपन्न करवाना जरूरी है।

    चुनाव संबंधित कार्यों की जानकारी

    लोकसभा संयोजक गोपाल मोहन सिंह ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए चुनाव संबंधित कार्यों की जानकारी विस्तारपूर्वक कार्यकर्ताओं को दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की गारंटी को नए भारत की पहचान और लाभार्थी संपर्क अभियान द्वारा जनता तक योजनाओं लाभ की जानकारी देना भी है।

    खबरें और भी

    इस दौरान मुख्य रूप से मनीष सिन्हा, बिजली सिंह, कौशल ज्ञा, पंकज कुमार साहा, नारायण चौधरी, सुबोध माहेश्वरी, टार्जन दास, मुकेश हेमब्रम,मंटु प्रजापति,जय प्रकाश यादव, गौरव गुप्ता, राजीव रंजन, सरजु राय, बिनोद मंडल , श्यामल दास, संजय पासवान, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें

    RJD की चाल को फेल करने में जुटे नीतीश कुमार, इन दो दिग्गजों को दे दी बड़ी जिम्मेदारी; ये है पूरा प्लान

    Munger News: मुंगेर में 9वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, बगीचे में शव मिलने के बाद मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस