Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमृत भारत स्टेशन योजना में दो तरह के काम पर उठे सवाल, ठाकुरगंज पहुंचे रेल अधिकारियों को यात्रियों ने घेरा

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 06:22 PM (IST)

    ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे कार्यों का एडीआरएम अजय सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान यात्रियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता प ...और पढ़ें

    ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त ट्रैक के लिए DPR तैयार करने का निर्देश

    ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त ट्रैक के लिए DPR तैयार करने का निर्देश

    HighLights

    1. एडीआरएम ने ठाकुरगंज स्टेशन पर अमृत भारत योजना कार्यों का निरीक्षण किया।

    2. यात्री समिति ने निर्माण गुणवत्ता और अतिरिक्त ट्रैक की मांग की।

    3. एडीआरएम ने गंदगी पर नाराजगी जताई, स्वच्छता अभियान के निर्देश दिए।

    संवाद सूत्र, ठाकुरगंज (किशनगंज)। Thakurganj Railway Station ADRM Inspection: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए जा रहे ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन का शुक्रवार को कटिहार रेल मंडल के सीनियर अपर मंडल रेल प्रबंधक (ADRM) अजय सिंह ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अधिकारियों के साथ सघन निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन के विस्तार को लेकर समीक्षा की गई।

    ट्रैक बढ़ाने के लिए तकनीकी विसंगतियां दूर करने का आदेश

    रेलवे ट्रैक बढ़ाने की आवश्यकता और संभावनाओं पर तकनीकी अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श करते हुए एडीआरएम अजय सिंह ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी तकनीकी एवं प्रशासनिक विसंगतियों को दूर करते हुए अतिरिक्त रेलवे ट्रैक के लिए जल्द से जल्द विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करें।

    प्लेटफॉर्म से लेकर शौचालय तक की व्यवस्था जांची

    निरीक्षण के दौरान एडीआरएम अजय सिंह ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर, महिला एवं पुरुष प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय, फुट ओवरब्रिज (FOB) तथा पार्किंग एरिया सहित सभी यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने नए स्टेशन भवन और मास्टर प्लान की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया।

    यात्री समिति ने उठाई दो अतिरिक्त ट्रैक की मांग

    इस दौरान ठाकुरगंज रेल यात्री समिति ने भविष्य में बढ़ते रेल परिचालन और सामरिक महत्व का हवाला देते हुए स्टेशन यार्ड में दो अतिरिक्त रेलवे ट्रैक विकसित करने की मांग की। समिति का कहना था कि इससे ट्रेनों की क्रॉसिंग और परिचालन क्षमता में सुधार होगा। समिति ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की भी मांग उठाई।

    खबरें और भी

    एक ही स्टेशन पर दो तरह के निर्माण कार्य पर सवाल

    समिति ने शिकायत की कि एक प्लेटफॉर्म पर टाइल्स बिछाई गई हैं, जबकि दूसरे पर केवल सीमेंट-कंक्रीट की ढलाई की गई है। एक ही परियोजना में अलग-अलग गुणवत्ता के कार्यों को लेकर रेलवे प्रशासन से स्पष्ट जानकारी देने की मांग की गई। इसके अलावा पुरानी इमारत पर पीवीसी क्लैडिंग कराने की आवश्यकता और लागत पर भी सवाल उठाए गए।

    स्टेशन पर पान-मसाले की पीक देख भड़के एडीआरएम

    निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में पान-मसाले की पीक और गंदगी देखकर एडीआरएम अजय सिंह ने भारी नाराजगी जताई। उन्होंने रेलवे अधिकारियों और आरपीएफ कर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए विशेष स्वच्छता अभियान चलाने तथा गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ मौके पर ही भारी जुर्माना लगाने का कड़ा निर्देश जारी किया है।

    बिना टिकट यात्रा रोकने को तैनात होंगे दो टीटीई

    एडीआरएम ने ट्रेनों में नियमित टिकट जांच अभियान चलाने और ठाकुरगंज स्टेशन पर कम से कम दो टिकट जांच अधिकारियों (TTE) की प्रभावी तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आरपीएफ का सहयोग लेकर बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी रोक लगाई जाए। इस मौके पर डीइइ एस. वर्मा, एरिया मैनेजर ए. वर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद थे।