Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar: सुबह शौच के लिए गई थी युवती, गांव के ही एक लड़के ने जोर जबरदस्ती करते हुए किया दुष्कर्म, फिर...

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sat, 26 Aug 2023 01:53 PM (IST)

    लखीसराय से एक स्थानीय युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। एक ग्रामीण युवक को ही दुष्कर्म का आरोपित बताया गया है। जानकारी के अनुसार य ...और पढ़ें

    Bihar: सुबह शौच के लिए गई थी युवती, गांव के ही एक लड़के ने जोर जबरदस्ती करते हुए किया दुष्कर्म
    Bihar: सुबह शौच के लिए गई थी युवती, गांव के ही एक लड़के ने जोर जबरदस्ती करते हुए किया दुष्कर्म

    HighLights

    1. शौच के लिए घर से निकली थी युवती
    2. लोगों ने आरोपित को पकड़ कर की पिटाई

    लखीसराय, जागरण संवाददाता : पीरी बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत बंगाली बांध कर्मूटोला में एक स्थानीय युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

    मामला शनिवार की सुबह सामने आया है। एक ग्रामीण युवक को ही दुष्कर्म का आरोपित बताया गया है।

    शौच के लिए घर से निकली थी युवती

    जानकारी के अनुसार, युवती शौच के लिए घर से निकली थी। उसी दौरान स्थानीय तेतर कोड़ा के पुत्र नगीना कुमार ने उसके साथ जोर जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

    घटना के बाद युवती ने घर आकर घटना की जानकारी अपने स्वजन को दी। इसके बाद स्वजन ने ग्रामीणों को बुलाकर इस कुकृत्य के बारे में बताया।

    लोगों ने आरोपित को पकड़ कर की पिटाई

    सभी लोगों ने आरोपित युवक को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी और गांव से पीटते-पीटते पीरी बाजार थाने लाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

    कुछ देर के बाद थाने पर दोनों पक्ष से काफी संख्या में लोग पहुंच गए। आरोपित के स्वजन के अनुसार, युवक के साथ युवती के स्वजन सहित अन्य लोगों ने मारपीट की है। पीरी बाजार थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिन्हा ने आरोपित युवक को अपने कब्जे में ले लिया है।