Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: कुख्यात Don ने Lalu Yadav के कहने पर रचाई शादी, अब बीवी ने मांग ली RJD की टिकट

    Updated: Wed, 20 Mar 2024 08:12 PM (IST)

    अनिता सूर्यगढ़ा के मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहाड़पुर गांव के स्व. हरी महतो की बेटी हैं। वह उत्तरी रेलवे दिल्ली में चीफ फार्मासिस्ट की नौकरी ...और पढ़ें

    कुख्यात Don ने Lalu Yadav के कहने पर रचाई शादी, अब बीवी ने मांग ली RJD की टिकट
    कुख्यात Don ने Lalu Yadav के कहने पर रचाई शादी, अब बीवी ने मांग ली RJD की टिकट

    मृत्युंजय मिश्रा, लखीसराय। मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र की बेटी कुमारी अनिता उर्फ डाली अब डॉन की पत्नी बन गई है। डॉन की पत्नी बनकर वह अब मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी में है। अनिता ने 1990 में जातीय संघर्ष के दौरान नवादा, नालंदा और शेखपुरा में आतंक कायम करने वाले नवादा जिले के अशोक महतो से शादी रचाई है।

    अशोक महतो 17 वर्ष जेल में रहे। पिछले वर्ष दिसंबर में भागलपुर जेल से वे बाहर निकले हैं। अशोक महतो ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात करके लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। इस पर लालू प्रसाद ने उन्हें शादी कर आने को कहा था। इसके बाद अशोक महतो ने कुमारी अनिता से 19 मार्च मंगलवार की रात को पटना जिले के करौटा स्थित जगदंबा मंदिर में शादी रचा ली।

    पटना के करौटा देवी मंदिर में शादी के समय एक दूसरे को मामला पहनाते अशोक महतो और कुमारी अनिता - सौ. स्वजन

    अनिता सूर्यगढ़ा के मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहाड़पुर गांव के स्व. हरी महतो की बेटी हैं। वह उत्तरी रेलवे, दिल्ली में चीफ फार्मासिस्ट की नौकरी कर रही हैं। पटना के राजा बाजार इलाके में भी इनका अपना फ्लैट है। अशोक महतो ने अनिता से शादी रचाने के बाद बुधवार, 20 मार्च को पटना स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर जाकर उनसे एवं लालू प्रसाद से मुलाकात की। अनिता का दावा है कि उन्हें मुंगेर लोकसभा सीट से महागठबंधन से टिकट का आश्वासन दिया गया है।

    कौन है कुख्यात अशोक महतो?

    अशोक महतो का गिरोह 1990 के दशक में हुए जातीय संघर्ष में चर्चा में आया। इसके बाद कई नरसंहार में अशोक महतो का नाम आया। 11 मई, 2000 की रात एक ही परिवार के 11 लोगों को गोलियों से भून डाला गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजो सिंह की शेखपुरा में हुई हत्या में भी अशोक महतो का नाम आया। नवादा जेल के अंदर रहते हुए 2002 में तीन पुलिस कर्मियों की हत्या कर भाग निकलने वाले अशोक महतो को पिछली बार 2006 में देवघर से गिरफ्तार किया गया था।

    खबरें और भी

    नौकरी छोड़ेगी कुमार अनिता

    कुमारी अनिता के पिता स्व. हरी महतो पीडब्ल्यूडी में मुख्य अभियंता पद से सेवानिवृत्त हुए थे। अनिता स्नातक विज्ञान के बाद तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर पिछले कई वर्षों से उत्तरी रेलवे के दिल्ली स्थित सेंट्रल अस्पताल में चीफ फर्मासिस्ट की नौकरी कर रही है। करियर को लेकर सजग रहने वाली कुमारी अनिता ने कभी शादी की इच्छा नहीं जताई, लेकिन, राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण अशोक महतो के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा नहीं पाई।

    करौटा देवी मंदिर में हुई दोनों की शादी

    पटना जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत करौटा स्टेशन से थोड़ी दूर स्थित प्रसिद्ध जगदंबा मंदिर में मंगलवार 19 मार्च को वाहनों के काफिले के साथ नवादा जिले के पकरीवरामां के अशोक महतो की बरात निकली और वहां देवी को साक्षी मानकर दोनों पक्षों के सैकड़ों लोगों के बीच शादी संस्कार संपन्न कराया गया। इसके बाद कुमारी अनिता देर शाम को नौकरी से इस्तीफा देने के लिए दिल्ली रवाना हो गईं।

    राजद के लोग मानते हैं कि यदि अनिता राजद में आ जाती हैं तो कुर्मी और धानुक वोट उनके खाते में जाएंगे। मुंगेर के राजद नेता वीरेश यादव कहते हैं कि अशोक पिछड़ी जातियों को गोलबंद करने में सफल होंगे।

    ये भी पढे़ं- Lalu Yadav की हाई लेवल मीटिंग, सीटों को लेकर हुआ बड़ा फैसला; महागठबंधन में आएंगे पशुपति पारस?

    ये भी पढ़ें- Pashupati Paras: पशुपति पारस के 'मन में मोदी'! इस्तीफे के बाद भी NDA से नहीं हुए दूर, ये रहा सबूत