Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मैं दोषी हुआ तो सजा के लिए तैयार हूं, पर नहीं पाए जाने पर विधायक दें इस्तीफा', लखीसराय गोलीकांड पर सभापति; नेता प्रतिपक्ष ने दी सफाई

    By Suman Kumar SumanEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Thu, 23 Nov 2023 09:53 AM (GMT+05:30)

    Lakhisarai Firing Case लखीसराय गोलीकांड में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। इस मामले में क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने सभापति अरविंद प ...और पढ़ें

    लखीसराय नगर परिषद के सभापति अरविंद पासवान
    लखीसराय नगर परिषद के सभापति अरविंद पासवान

    संवाद सहयोगी, लखीसराय। कबैया थाना के पंजाबी मुहल्ला में सनकी आशिक द्वारा अंधाधुंध गोलियां बरसाकर एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या एवं तीन लोगों को जख्मी करने की घटना के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू है।

    नेता प्रतिपक्ष सह क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने उक्त हत्याकांड में लखीसराय नगर परिषद के सभापति अरविंद पासवान की संलिप्तता बताई है और घटना में उनको नामजद करने का दबाव पुलिस पर बनाया है।

    इसके बाद अरविंद पासवान ने नेता प्रतिपक्ष सह क्षेत्रीय विधायक पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2002 में विजय कुमार सिन्हा के विरुद्ध वे विधान परिषद का चुनाव लड़े थे। इसके बाद से विजय कुमार सिन्हा उन्हें विभिन्न केस में फंसाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।

    दुष्कर्म का आरोप का किया जिक्र

    2012-13 में विजय कुमार सिन्हा ने अपने संबंधी महिला से उनपर दुष्कर्म का आरोप लगवाया था। लेकिन, मामला गलत साबित हुआ। उन्होंने कहा कि पंजाबी मुहल्ला में हुई तिहरे हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कराई जाए। अगर वे दोषी पाए जाते हैं तो सजा भुगतने के लिए तैयार है परंतु वे दोषी नहीं पाए जाते हैं तो विजय सिन्हा को विधायक पद से इस्तीफा देते हुए राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि उन पर बिना प्रमाण के गलत आरोप लगाने के लिए विजय कुमार सिन्हा को माफी मांगनी होगी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में भी वे और उनके लोग उन्हें परेशान करते हैं। अब गोलीकांड में हत्यारोपित कराना चाह रहे हैं। जबकि सच यह है कि उन्होंने ही जख्मी को अस्पताल भिजवाया।

    नेता प्रतिपक्ष ने दी सफाई

    उधर इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि वे अपनी ओर से कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं बल्कि पीड़ित परिवार ने ही यह आरोप लगाया है। पुलिस से उन्होंने पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें -

    'एक माह में मांगें पूरी नहीं हुईं तो हम दिखाएंगे ताकत', हड़ताली डाक्टरों ने सरकार के सामने रखी अपनी ये दो मांगें

    Puja Special Train: छठ के बाद वापस जाने में नहीं होगी परेशानी, सुपौल-पटना के बीच आज से चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन