Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखीसराय में खौफनाक वारदात: नशेड़ी पति ने कुल्हाड़ी से रेता पत्नी का गला, घर के अंदर ही दफनाया शव

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 01:46 PM (IST)

    सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में एक पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और शव को घर में दफना दिया। ...और पढ़ें

    नशेड़ी पति ने कुल्हाड़ी से रेता पत्नी का गला, घर के अंदर ही दफनाया शव

    नशेड़ी पति ने कुल्हाड़ी से रेता पत्नी का गला, घर के अंदर ही दफनाया शव

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, सूर्यगढ़ा (लखीसराय)। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में बुधवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। शराब के नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को मिट्टी के घर के अंदर जमीन खोदकर दफना दिया।

    देर शाम पत्नी के नहीं दिखने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपित पति टूट गया और पूरी वारदात स्वीकार कर ली।

    इसके बाद पुलिस ने जमीन खुदवाकर शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लखीसराय भेज दिया। मृतका की पहचान सहोदरी देवी के रूप में हुई है, जबकि आरोपित पति नागेश्वर बिंद उर्फ नागो बिंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस एवं ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10 बजे पति-पत्नी गांव स्थित चंडिका स्थान में पूजा-अर्चना करने गए थे। घर लौटने के बाद दोनों ने मुर्गा-चावल बनाया और भोजन किया। भोजन के बाद सहोदरी देवी सो गईं। इसी दौरान नागेश्वर बिंद ने मुर्गा के साथ शराब पी।

    नशे की हालत में उसने कुल्हाड़ी व अन्य धारदार हथियार से पहले पत्नी का गला रेता, फिर चेहरे और हाथ पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने घर के अंदर गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया और पूरे दिन सामान्य होने का प्रयास करता रहा।

    खबरें और भी

    देर शाम को वह घर में बाहर से ताला लगाकर निकलने लगा। पड़ोसियों ने जब सहोदरी देवी की हलचल नहीं देख उसके बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह मायके चली गई है, लेकिन घर में बंधी बकरियां भूख-प्यास से लगातार मिमिया रही थीं।

    सहोदरी देवी के बिना किसी को बताए कहीं नहीं जाने की बात से ग्रामीणों को संदेह हो गया। ग्रामीणों ने नागेश्वर बिंद को वहीं रोक लिया और पुलिस को सूचना दे दी।

    सूचना पर पहुंची सूर्यगढ़ा थाना पुलिस ने घर की तलाशी ली, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चला। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपित ने हत्या कर शव दफनाने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने घर के अंदर खोदाई कर शव बरामद किया।

    घटना में किसी अन्य की संलिप्तता की आशंका को लेकर पुलिस ने रात में खोजी कुत्ते की भी मदद ली और विभिन्न बिंदुओं पर जांच की।

    प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि दंपती निःसंतान थे और इसी बात को लेकर उसने पत्नी की हत्या कर दी। हालांकि पुलिस हत्या के वास्तविक कारण और अन्य संभावित पहलुओं की भी गहन जांच कर रही है।

    थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतका के मायके में सिर्फ वृद्ध पिता हैं। भाई दूसरे प्रदेश में रहते हैं। उनके आने का इंतजार किया जा रहा है।