विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हत्या या आत्महत्या? लखीसराय में पेड़ से लटका मिला कारेलाल यादव का शव, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Published: Tue, 03 Nov 2026 08:26 AM (IST)

लखीसराय के खैरी गांव में 51 वर्षीय कारेलाल यादव का शव बगीचे में पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. खैरी गांव में कारेलाल यादव का शव मिला।

  2. शव पेड़ से लटका था, गले में गमछा।

  3. पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों की जांच कर रही।

जागरण संवाददाता, लखीसराय। जिले के तेतरहट थाना क्षेत्र के खैरी गांव में मंगलवार की सुबह 51 वर्षीय कारेलाल यादव का शव गांव से बाहर बगीचे में एक पेड़ से लटका मिला। उनके गले में गमछे का फंदा था।

शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही तेतरहट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

फिलहाल कारेलाल यादव की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामला खुदकुशी का है या हत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया है, पुलिस दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण बगीचे में जुट गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पार्टी देने के बहाने बुलाकर किशोर की हत्या की आशंका, बगीचे में मिला शव

सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव के समीप बगीचे से मंगलवार को 17 वर्षीय किशोर का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान निस्ता गांव निवासी पिकेश कुमार के पुत्र मनीजर यादव के रूप में हुई है। शव पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मनीजर दूसरे प्रदेश में मजदूरी करता था। वह तीन दिन पहले घर आया था। चर्चा है कि उसे पार्टी देने के बहाने बुलाया गया था। इसके बाद गले में गमछे से फंदा लगाकर और मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई।

घटनास्थल से नशा करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी बरामद होने की बात सामने आई है। हालांकि, हत्या के कारणों और घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सूचना मिलने पर सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- मुंगेर वानिकी कॉलेज के छात्रों को 25 हजार मानदेय! वन विभाग में मिलेगी इंटर्नशिप, BAU के VC ने दी बस और एंबुलेंस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।