Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रेमिका ने मिलने बुलाया, पति ने रेता गला: लखीसराय में सूरज हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 04:45 PM (IST)

    लखीसराय के पीरी बाजार में युवक सूरज कुमार की गला रेतकर हत्या के मामले में प्रेम प्रसंग और सुनियोजित साजिश का खुलासा हुआ है। पुलिस ने प्रेमिका, उसके पत ...और पढ़ें

    प्रेमिका ने मिलने बुलाया, पति ने रेता गला (AI Generated Image)

    प्रेमिका ने मिलने बुलाया, पति ने रेता गला (AI Generated Image)

    HighLights

    1. सूरज कुमार की गला रेतकर हत्या, प्रेम प्रसंग का खुलासा।

    2. प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा था, साजिश का शिकार।

    3. प्रेमिका, पति सहित पांच पर आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार।

    संवाद सूत्र, सूर्यगढ़ा (लखीसराय)। पीरी बाजार थाना क्षेत्र के बेनीपुर रेलवे गुमटी के समीप खोटा बहियार से युवक का गला रेतकर शव मिलने के मामले में पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग से जुड़ा सनसनीखेज पहलू सामने आया है।

    पुलिस के अनुसार, धनौरी गांव निवासी सूरज कुमार की हत्या के पीछे प्रेम संबंध और सुनियोजित साजिश की आशंका है। मामले में पुलिस एक आरोपित को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

    जानकारी के अनुसार, सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के धनौरी गांव निवासी टुनटुन रजक का पुत्र सूरज कुमार 17 जुलाई की दोपहर करीब ढाई बजे दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था।

    सवजनों के अनुसार, अभयपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उसकी प्रेमिका खुशी कुमारी ने फोन कर उसे टाल वंशीपुर स्थित अपने ससुराल आने के लिए बुलाया। दिल्ली रवाना होने से पहले सूरज उससे मिलने वहां पहुंच गया।

    बताया जाता है कि खुशी कुमारी का मायका हुसैना गांव में है। दोनों के बीच करीब डेढ़ वर्ष से प्रेम संबंध था और सूरज अक्सर उससे मिलने आता-जाता था। इसी दौरान दोनों को एक-दो बार स्वजनों ने साथ भी देखा था।

    बताया जाता है कि खुशी अपने पक्के मकान के बजाय बगल की झोपड़ीनुमा घर में रहती थी, जबकि उसका पति दीपक दास कोलकाता में मजदूरी करता था। घटना से एक दिन पहले ही दीपक दास घर लौटा था।

    आरोप है कि प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचे सूरज को यह अंदाजा नहीं था कि उसकी हत्या की साजिश पहले से रची जा चुकी है। पुलिस के अनुसार, प्रेमिका, उसके पति और अन्य लोगों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

    गौरतलब है कि 18 जुलाई की सुबह पीरी बाजार थाना क्षेत्र के बेनीपुर रेलवे गुमटी के समीप खोटा बहियार की झाड़ियों से सूरज कुमार का गला रेता हुआ शव बरामद किया गया था। घटना के दूसरे दिन मृतक के दादा रामधारी रजक ने पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई।

    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित संजीत दास (दीपक दास के बहनोई) को धरहरा से गिरफ्तार कर लिया। दीपक दास भी हत्या में शामिल था।

    प्राथमिकी में खुशी कुमारी, उसके पति दीपक दास, संजीत दास, सीमा देवी और माला देवी को आरोपित बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।

    खबरें और भी