Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखीसराय में मॉडल स्कूल का रविवार को उद्घाटन, कक्षा 9वीं से ही होगी NEET-JEE की तैयारी

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 05:44 PM (IST)

    लखीसराय के चानन में बिहार सरकार द्वारा स्थापित मॉडल स्कूल का रविवार को वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन होगा। इस स्कूल में डिजिटल क्लासरूम और स्मार्ट क्लास क ...और पढ़ें

    मॉडल हाईस्कूल मननपुर में पौधारोपण करने कि तैयारी में विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्रा।

    मॉडल हाईस्कूल मननपुर में पौधारोपण करने कि तैयारी में विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्रा।

    HighLights

    1. लखीसराय के चानन में मॉडल स्कूल का रविवार को उद्घाटन।

    2. डिजिटल क्लासरूम, स्मार्ट क्लास और आधुनिक प्रयोगशाला की सुविधा।

    3. कक्षा 9 से ही नीट-जेईई की प्रारंभिक तैयारी कराई जाएगी।

    संवाद सूत्र, चानन (लखीसराय)। बिहार सरकार की पहल पर शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप देने के उद्देश्य से स्थापित मॉडल विद्यालय का विधिवत शुभारंभ रविवार को होगा। उद्घाटन समारोह का आयोजन वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा।

    स्थानीय प्लस टू विद्यालय मननपुर प्रशासन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और परिसर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। शुक्रवार को विद्यालय परिसर में प्राचार्य हिमांशु शेखर के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    Lakhisarai Model School

    इसमें छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों ने भी भाग लेकर परिसर को हरित बनाने का संकल्प लिया। प्राचार्य ने बताया कि माडल विद्यालय में डिजिटल क्लासरूम, स्मार्ट क्लास, आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला, डिजिटल लाइब्रेरी तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

    विद्यालय में फिलहाल 40 छात्र-छात्राओं के अध्ययन की व्यवस्था की गई है, जिन्हें प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में नामांकित 40 विद्यार्थियों में 12 छात्र-छात्राओं का चयन राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) के तहत हुआ है, जबकि 28 विद्यार्थियों का नामांकन कक्षा आठ की मेधा सूची के आधार पर किया गया है।

    प्राचार्य के अनुसार, बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के तहत संचालित उन्नत बिहार-उन्नत शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत स्थापित इस माडल विद्यालय में कक्षा नौ से ही विद्यार्थियों को नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक तैयारी और मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा।

     

    खबरें और भी